पाकिस्तान टीम क्रिकेट तो खेल नहीं पा रही है सही से, बस ऑस्ट्रेलिया घूमने के मजे ले रहे हैं खिलाड़ी
ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को पहले टेस्ट मैच में दी थी करारी मात।
अद्यतन - Dec 20, 2023 2:49 pm

जिस तरह से पाकिस्तान टीम में बड़े-बड़े बदलाव हुए थे, उन्हें देखकर लग रहा था कि ये टीम अब बेहद धाकड़ क्रिकेट खेलेगी। लेकिन ना तो टीम के प्रदर्शन में कुछ बदलाव हुआ, ना ही नतीजों में। जिसका सबूत है टीम का ऑस्ट्रेलिया दौरा, जहां टीम ने फिर हार की कहानी लिखी है लेकिन टीम के खिलाड़ी टेंशन फ्री नजर आ रहे हैं।
कप्तान बदला, लेकिन पाकिस्तान टीम की किस्मत नहीं बदली
वर्ल्ड कप से बाहर होते ही बाबर आजम ने पाकिस्तान टीम की कप्तानी को छोड़ दिया था, जिसके बाद शान मसूद टेस्ट के और शाहीन टी20 टीम के कप्तान बने थे। लेकिन कप्तान बदलने का कोई असर इस टीम पर नहीं दिखा, जहां पाक टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहला टेस्ट मैच बुरी तरह हार गई और सीरीज में 0-1 से पिछड़ गई।
पाकिस्तान टीम सिर्फ मौज काटने गई है ऑस्ट्रेलिया
*ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को पहले टेस्ट मैच में दी थी करारी मात।
*लेकिन पाक टीम को पहली हार की नहीं है किसी तरह की कोई टेंशन।
*जिसका नजारा देखने को मिला है पाक टीम के नए वीडियो में।
*जहां अपनी यात्रा के दौरान काफी खुश नजर आ रहे हैं ये खिलाड़ी।
एक नजर पाकिस्तान टीम के इस वीडियो पर
बाबर आजम को लेकर आई बड़ी खबर
एक ओर जहां पाक टीम ने ऑस्ट्रेलिया दौरे का आगाज हार के साथ किया है, तो दूसरी ओर टीम के पूर्व कप्तान यानी की बाबर आजम से जुड़ी एक अच्छी खबर सामने आई है। जहां बाबर अब ICC बल्लेबाजों की वनडे रैंकिंग के नंबर 1 बल्लेबाज बन गए हैं, बाबर ने इस लिस्ट में शुभमन गिल को पछाड़ा है, जिसके बाद बाबर नंबर एक और गिल नंबर दो के बल्लेबाज बन बन गए हैं ICC की रैंकिंग में। लेकिन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जारी टेस्ट क्रिकेट में इस खिलाड़ी का प्रदर्शन ज्यादा खास नहीं रहा है और वो दोनों पारियों में फ्लॉप रहे हैं। जिससे उनके फैन्स में भी थोड़ी निराशा है।