घरेलू क्रिकेट में सरफराज खान थे हीरो, लेकिन IPL 2023 के 2 मैच में ही साबित हुए जीरो!
IPL 2023 में सरफराज खान खान है दिल्ली कैपिटल्स टीम का हिस्सा।
अद्यतन - अप्रैल 22, 2023 2:58 अपराह्न

घरेलू क्रिकेट में सरफराज खान (Sarfaraz Khan) ने जमकर रन बनाए हैं, जिसके बाद इस खिलाड़ी से IPL 2023 में भी काफी उम्मीदें थी। लेकिन ना तो सरफारज के बल्ले ने उनका साथ दिया और ना ही दिल्ली टीम ने उनका साथ दिया, नतीजा ये रहा है की अब ये खिलाड़ी डग आउट में ही बैठा नजर आता है।
टीम इंडिया में चयन ना होने पर सरफराज खान ने दिया था बयान
दूसरी ओर रणजी ट्रॉफी समेत सरफराज खान का प्रदर्शन हर एक घरेलू टूर्नामेंट में शानदार रहा था, लेकिन उसके बाद भी उनका टीम इंडिया में टेस्ट सीरीज के लिए चयन नहीं हुआ था। जिसे लेकर खान ने कहा था की वो चयन ना होने पर रातभर सो नहीं पाए थे।
सरफराज खान के साथ दिल्ली टीम ने ऐसा क्यों किया?
*IPL 2023 में सरफराज खान खान है दिल्ली कैपिटल्स टीम का हिस्सा।
*इस सीजन अभी तक सरफराज को दिल्ली कैपिटल्स ने दिए काफी कम मौके।
*खान ने दिल्ली की तरफ से खेले 2 मैच और बनाए सिर्फ 34 रन ही।
*आगे भी इस बल्लेबाज को मौके मिलने की है काफी कम उम्मीद।
सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं सरफराज खान
फिटनेस पर भी है इस खिलाड़ी का पूरा ध्यान
दिल्ली कैपिटल्स ने किया इस सीजन काफी निराश
दूसरी ओर डेविड वॉर्नर की कप्तानी में दिल्ली कैपिटल्स टीम ने काफी निराश किया, जहां टीम ने सीजन में लगातार 5 हार का सामना किया और टीम को हाल ही में KKR टीम के खिलाफ पहली जीत भी काफी मुश्किल से मिली थी आखिरी ओवर में।