INDW vs AUSW : दीप्ति शर्मा की मैजिक बॉल पर एलिसा हीली हुई क्लीन बोल्ड - क्रिकट्रैकर हिंदी

INDW vs AUSW : दीप्ति शर्मा की मैजिक बॉल पर एलिसा हीली हुई क्लीन बोल्ड

ऑस्ट्रेलिया ने 168 के स्कोर पर 8 विकेट गंवा दिए हैं

India Women vs Australia Women, Only Test (Image Credit- Twitter X)
India Women vs Australia Women, Only Test (Image Credit- Twitter X)

भारत महिला और ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच एकमात्र टेस्ट मैच आज से मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है। मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया, लेकिन उनका ये फैसला उलटा पड़ गया। शुरुआती 2 ओवर के अंदर ही ऑस्ट्रेलिया ने 2 बड़े विकेट गंवा दिए।

हालांकि, इसके बाद बेथ मूनी और ताहलिया मैक्ग्रा ने ऑस्ट्रेलियाई पारी को संभाला और दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 80 रनों की साझेदारी निभाई। ताहलिया मैक्ग्रा 56 गेंदों में 50 रनों की पारी खेलकर आउट हुईं। इसके बाद बेथ मूनी भी 94 गेंदों में 40 रन बनाकर पवेलियन लौट गई।

हीली 38 रन बनाकर लौटी पवेलियन

दो विकेट नियमित अंतराल पर गिरने के बाद कप्तान एलिसा हीली ने पारी को संभालने का जिम्मा उठाया। वह 75 गेंदों में 38 रन बनाकर शानदार लय में दिख रही थी, लेकिन दीप्ति शर्मा ने 46वें ओवर में उन्हें अपना शिकार बनाया। दीप्ति की ऑफ स्पिन गेंद को हीली ने स्वीप करने का प्रयास किया, लेकिन गेंद उम्मीद से अधिक नीचे रह गई और सीधे जाकर स्टंप पर लगी। इस तरह उन्हें पवेलियन वापस लौटना पड़ा।

इसके बाद मेजबान टीम ने नियमित अंतराल पर विकेट गंवाए। फिलहाल ऑस्ट्रेलिया की टीम इस वक्त भारी संकट में है। 168 के स्कोर पर उसने 8 विकेट गंवा दिए हैं और खबर लिखे जाने तक जेस जोनासन 6* व किम गार्थ 8* रन बनाकर क्रीज पर मौजूद है। भारतीय गेंदबाजों में पूजा वस्त्राकर ने कमाल की गेंदबाजी का प्रदर्शन किया है। उन्होंने 4 विकेट हासिल किए हैं। वहीं स्नेह राणा को 2 विकेट मिले हैं।

इससे पहले भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ खेली गई एकमात्र टेस्ट मैच में ऐतिहासिक जीत दर्ज की थी। हरमनप्रीत कौर एंड कंपनी ने इंग्लैंड महिला टीम को 347 रनों के भारी अंतर से हराया था। दीप्ति शर्मा को शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया था।

ये भी पढ़ें- कैसे अपनी रील्स को वायरल किया जाता है, ये तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी से सीखना चाहिए

close whatsapp