IPL 2024: इन 10 प्लेयर्स के लिए आईपीएल है पैसे छापने वाली मशीन, लीग से कूट ले जाते हैं करोड़ों की रकम - क्रिकट्रैकर हिंदी

IPL 2024: इन 10 प्लेयर्स के लिए आईपीएल है पैसे छापने वाली मशीन, लीग से कूट ले जाते हैं करोड़ों की रकम

कोलकाता नाइट राइडर्स ने ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क को IPL 2024 के ऑक्शन में 24.75 करोड़ रुपए में खरीदा।

Mitchell Starc and Pat Cummins. (Image Source: Getty Images)
Mitchell Starc and Pat Cummins. (Image Source: Getty Images)

इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का ऑक्शन दुबई में 19 दिसंबर को हुआ था। इस नीलामी में कई खिलाड़ियों के ऊपर फ्रेंचाइजियों ने बड़ी बोली लगाई।

कोलकाता नाइट राइडर्स ने ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क को IPL 2024 के ऑक्शन में 24.75 करोड़ रुपए में खरीदा। वो आईपीएल के सबसे महंगे खिलाड़ी बन चुके। यही नहीं ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस को सनराइजर्स हैदराबाद ने 20.5 करोड़ रुपए में अपनी टीम में शामिल किया। मिचेल स्टार्क से पहले इस ऑक्शन में पैट कमिंस का नाम आया था और उस समय तक वो आईपीएल के सबसे महंगे खिलाड़ी थे लेकिन कुछ ही देर के बाद मिचेल स्टार्क ने यह रिकॉर्ड तोड़ दिया।

मिचेल स्टार्क आईपीएल के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए है जबकि पैट कमिंस इस शानदार टूर्नामेंट के दूसरे सबसे महंगे खिलाड़ी हैं। इन दोनों के अलावा और भी ऐसे कई खिलाड़ी थे जिन पर बड़ी बोली लगी है।

इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में सभी टीमें पहले से ज्यादा मजबूत नजर आ रही है और इस बार यह टूर्नामेंट और भी रोमांचक हो जाएगा। इंडियन प्रीमियर लीग 2023 की बात की जाए तो इस बेहतरीन टूर्नामेंट के फाइनल में चेन्नई सुपर किंग्स ने गुजरात टाइटंस को हराया था और इस शानदार टूर्नामेंट की ट्रॉफी को अपने नाम किया था।

IPL 2024 के लिए यह रहे टॉप 10 सैलरी पाने वाले खिलाड़ी

1- मिचेल स्टार्क- 24.75 करोड़
2- पैट कमिंस- 20.50 करोड़
3- सैम करन- 18.5 करोड़
4- कैमरून ग्रीन- 17.5 करोड़
5- केएल राहुल- 17 करोड़
6- रोहित शर्मा- 16 करोड़
7- रवींद्र जडेजा- 16 करोड़
8- ऋषभ पंत- 16 करोड़
9- आंद्रे रसेल-16 करोड़
10- निकोलस पूरन- 16 करोड़

सबसे शानदार बात यह है कि इस लिस्ट में चार भारतीय खिलाड़ी भी है। केएल राहुल, रोहित शर्मा, ऋषभ पंत और रवींद्र जडेजा ने लिस्ट में अपनी जगह बनाई है। यह सभी खिलाड़ी काफी दमदार है और आगामी सीजन में यह सभी खिलाड़ी बेहतरीन प्रदर्शन करने को देखेंगे।

केएल राहुल लखनऊ सुपर जायंट्स की कप्तानी करते हुए नजर आएंगी जबकि ऋषभ पंत आगामी संस्करण का बेसब्री से इंतजार कर रहे होंगे। ऐसा इसलिए क्योंकि पिछले संस्करण को चोटिल होने की वजह से वो नहीं खेल पाए थे। ऋषभ पंत आगामी संस्करण में दिल्ली कैपिटल्स टीम की कप्तानी करेंगे। रवींद्र जडेजा चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से खेलते हुए नजर आएंगी जबकि रोहित शर्मा मुंबई इंडियंस टीम की ओर से भाग लेंगे।

 

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?