फीमेल फैन ने Babar Azam से मांगी टोपी तो क्रिकेटर ने कहा, 'मेरे पास भी एक ही है' देखें वायरल वीडियो - क्रिकट्रैकर हिंदी

फीमेल फैन ने Babar Azam से मांगी टोपी तो क्रिकेटर ने कहा, ‘मेरे पास भी एक ही है’ देखें वायरल वीडियो

तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया दौरे पर है पाकिस्तान

Babar Azam (Image Credit- Twitter X)
Babar Azam (Image Credit- Twitter X)

पाकिस्तान क्रिकेट टीम इस समय तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया दौरे पर है। तो वहीं इस सीरीज के पहले मैच में मेहमान टीम को 360 रनों से बड़ी हार झेलनी पड़ी थी। दूसरी ओर, इस सीरीज का दूसरा मैच 26 दिसंबर से मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंंड में खेला जाएगा।

तो वहीं इस मैच के लिए पाकिस्तान टीम मेलबर्न में प्रैक्टिस कर रही है। दूसरी ओर, इस मैच से पहले प्रैक्टिस के दौरान पूर्व पाकिस्तानी कप्तान बाबर आजम (Babar Azam) क्रिकेट फैंस के मिलकर ऑटोग्राफ देते हुए नजर आए हैं।

तो वहीं जब बाबर फैंस से मिलते हैं तो उनसे एक फीमेल क्रिकेट फैन ने उनकी टोपी की मांग की थी, जिसपर बाबर आजम ने कहा उनके पास भी एक ही है। बता दें कि इस घटना की वीडियो काफी तेजी से सोशल मीडिया पार वायरल हो रही है, जिसमें बाबर से जब फीमेल फैन कहती है कि भाई मुझे आपकी हेट चाहिए, तो बाबर हंसते हुए कहते हैं मेरे पास भी एक ही है।

देखें इस घटना की वायरल वीडियो

दूसरी ओर, इस सीरीज के पहले मैच में बाबर आजम के प्रदर्शन के बारे में आपको जानकारी दें तो पर्थ में खेले गए पहले टेस्ट में वह बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाए थे। मैच की पहली पारी में वह 54 गेंदों में 21 और दूसरी पारी में 37 गेंदों में सिर्फ 14 रन ही बना पाए थे। खैर, अब देखने लायक बात होगी कि 26 दिसंबर से मेलबर्न में होने वाले दूसरे टेस्ट मैच बाबर आजम कैसा प्रदर्शन करने वाले हैं?

ये भी पढ़ें- उस्मान ख्वाजा पर हो सकती है बड़ी कार्रवाई! ICC ने उठाया बड़ा कदम

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?