BBL 2023-2024: Match 14: SIX vs STA: जानें किस टीम का पलड़ा है भारी और कौन जीत सकता है आज का मैच
अद्यतन - Dec 25, 2023 5:21 pm

BBL 2023-2024; SIX vs STA: Match Prediction: जारी बीबीएल (बिग बैश लीग) के 14वें मैच में मंगलवार, 26 दिसंबर को सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में सिडनी सिक्सर्स और मेलबर्न स्टार्स की टीम आमने-सामने होगी। वर्तमान में टूर्नामेंट में सिक्सर्स की टीम शानदार फॉर्म में हैं और एक भी मुकाबला नहीं हारी है और वे इस मुकाबले में भी अपने इस जीत के लय को बरकरार रखना चाहेंगे।
दूसरी ओर, मेलबर्न स्टार्स को अभी भी अपनी पहली जीत की तलाश है। खेले गए तीन में से तीन मैच हारने के बाद, स्टार्स अजेय सिक्सर्स के खिलाफ एक अच्छा प्रदर्शन के लिए बेताब होंगे।
SIX vs STA मैच डिटेल्स (Match Details)
| मैच | सिडनी सिक्सर्स vs मेलबर्न स्टार्स, बिग बैश लीग2023-24 |
| वेन्यू | सिडनी क्रिकेट ग्राउंड, सिडनी |
| तारीख और समय | मंगलवार, दिसंबर 26, 12:35 PM (IST) |
| Live Broadcast and Streaming Details | Star Sports Network and Disney+Hotstar |
SIX vs STA: सिडनी क्रिकेट ग्राउंड की पिच रिपोर्ट (Sydney Cricket Ground Pitch and Conditions)
बल्लेबाज सिडनी की इस पिच को काफी पसंद करेंगे; इस मैदान पर कई उच्च स्कोरिंग मैच देखे गए हैं; और बीबीएल 2023 के गेम 14 में भी ऐसा कुछ हो सकता है। इस मैदान पर कोई भी कप्तान पहले गेंदबाजी करना और लक्ष्य का पीछा करना चाहेगा।
SIX vs STA हेड टू हेड रिकॉर्ड Head-to-Head Record:
| कुल मैच | 20 |
| सिडनी सिक्सर्स जीता | 13 |
| मेलबर्न स्टार्स जीता | 07 |
SIX vs STA: संभावित प्लेइंग XI (Predicted Playing XI)
सिडनी सिक्सर्स: Sydney Sixers (SIX)
जोश फिलिप (विकेटकीपर), जेम्स विंस, डेनियल ह्यूज, मोइजेस हेनरिक्स (कप्तान), जॉर्डन सिल्क, हेडन केर, जैक एडवर्ड्स, बेन ड्वारशुइस, जैक्सन बर्ड, टॉड मर्फी, स्टीव ओ’कीफ
मेलबर्न स्टार्स: Melbourne Stars (STA)
थॉमस रोजर्स, सैम हार्पर (विकेटकीपर), ब्यू वेबस्टर, मार्कस स्टोइनिस, ग्लेन मैक्सवेल (कप्तान), निक लार्किन, जोनाथन मेरलो, लियाम डॉसन, उसामा मीर, हारिस रऊफ, जोएल पेरिस
SIX vs STA: दोनों टीमों के संभावित बेस्ट परफ़ॉर्मर
संभावित बेस्ट बल्लेबाज: जॉर्डन सिल्क (सिडनी सिक्सर्स)
सिडनी सिक्सर्स के जॉर्डन सिल्क मौजूदा बीबीएल 2023 के 14वें मैच में सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज हो सकते हैं। सिल्क शानदार फॉर्म में हैं और अपने पिछले गेम में 45 गेंदों में 66* रनों की पारी खेली थी, ऐसे में सिक्सर्स को भी अपने इस स्टार प्लेयर से आगामी मुकाबलों में इसी तरह के प्रदर्शन की उम्मीद होगी।
संभावित बेस्ट गेंदबाज: जैक्सन बर्ड (सिडनी सिक्सर्स)
सिडनी सिक्सर्स के जैक्सन बर्ड मौजूदा बीबीएल 2023 के 14वें मैच में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज हो सकते हैं। अपने पिछले मैच में दो विकेट लेकर, बर्ड ने टीम को लक्ष्य को डिफेंड करने में मदद की और उनकी टीम ने टूर्नामेंट की अपनी तीसरी जीत दर्ज की, और उनसे आने वाले मैचों में भी यही उम्मीद की जाएगी।