इन दिनों विदेश में अपनी प्रेम कहानी को, मजबूत करने में लगे हुए हैं सूर्यकुमार यादव
वाइफ के साथ छुट्टियां बिताने विदेश गए हुए हैं सूर्यकुमार यादव।
अद्यतन - दिसम्बर 29, 2023 6:10 अपराह्न

टीम इंडिया के पास इस समय टी20 का सबसे धाकड़ बल्लेबाज है, जिसका नाम है सूर्यकुमार यादव। जहां SKY अपनी बल्लेबाजी के साथ-साथ कप्तानी के टेस्ट में भी पास हुए हैं, वहीं इन दिनों ये खिलाड़ी क्रिकेट से दूर चल रहा है। ऐसे में सोशल मीडिया पर सूर्यकुमार की कुछ तस्वीरें सामने आई है, जिसमें वो किसी फिल्मी हीरो से कम नहीं लग रहे हैं।
क्रिकेट से दूर क्यों हैं सूर्यकुमार यादव?
सूर्यकुमार यादव ने अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज में टीम इंडिया की कप्तानी की थी, वहीं इस दौरे पर हुई वनडे टीम का वो हिस्सा नहीं थे। लेकिन अगर SKY वनडे सीरीज के लिए भी टीम का हिस्सा होते, तब भी वो सीरीज नहीं खेल पाते। जिसका कारण था अफ्रीका के खिलाफ आखिरी टी20 सीरीज में लगी उनको चोट, जिसके कारण वो क्रिकेट से दूर हुए हैं और अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज खेलना भी उनका काफी मुश्किल है।
सूर्यकुमार यादव इन दिनों विदेश में वाइफ के साथ समय बिता रहे हैं
*वाइफ के साथ छुट्टियां बिताने विदेश गए हुए हैं सूर्यकुमार यादव।
*वहीं लंदन से इस बल्लेबाज की कुछ नई तस्वीरें आई हैं सामने।
*जहां लंदन में वाइफ के साथ खास-खास जगह घूम रहे हैं सूर्यकुमार।
*बल्लेबाज की क्रिकेट में कब वापसी होगी, इसे लेकर नहीं हैं कोई खबर।
आप भी देखो सूर्यकुमार यादव और उनकी वाइफ नई तस्वीरें
कुछ दिनों पहले भी एक तस्वीर आई थी सामने
अब टी20I में पूरे हुए 4 शतक
भले ही सूर्यकुमार यादव वनडे में फ्लॉप रहे हो, लेकिन टी20 क्रिकेट में ये खिलाड़ी रनों का पहाड़ खड़ा करता है। जहां SKY ने हाल ही में टी20 इंटरनेशनल में अपना चौथा शतक पूरा किया, बल्लेबाज ने इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, श्रीलंका और साउथ अफ्रीका के खिलाफ अपने टी20I शतक लगाए हैं। वहीं हाल ही में हुए वनडे वर्ल्ड कप 2023 में भी SKY को मौके मिले थे, लेकिन 50 ओवर के इस मेगा टूर्नामेंट में वो अपने नाम के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाए। ऐसे में उनका वनडे करियर शायद ही ज्यादा लंबा हो।