IND vs SA: दूसरे टी-20 मुकाबले में 24 रन बनाते ही सूर्या को धोनी और कोहली के एलीट क्लब मिल सकती है जगह - क्रिकट्रैकर हिंदी

IND vs SA: दूसरे टी-20 मुकाबले में 24 रन बनाते ही सूर्या को धोनी और कोहली के एलीट क्लब मिल सकती है जगह

सूर्यकुमार यादव ने अभी तक 32 T20I मुकाबले खेले हैं और उसमें उन्होंने 39.04 के औसत से 976 रन बनाए हैं।

Suryakumar Yadav (Photo Source: Instagram)
Suryakumar Yadav (Photo Source: Instagram)

सूर्यकुमार यादव ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टी-20 मुकाबले में कई रिकॉर्ड्स अपने नाम किए। बता दें, कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली का विकेट जल्द गिरने के बाद सूर्या ने 33 गेंदों में 5 चौके और 3 छक्कों की मदद से 50* रन की मैच जिताऊ अर्धशतकीय पारी खेली। उनकी इस पारी की बदौलत भारत ने 3 मुकाबलों की टी-20 सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली है।

सूर्यकुमार यादव ने अभी तक अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में 32 टी-20 मुकाबले खेले हैं और उसमें उन्होंने 39.04 के औसत से 976 रन बनाए हैं। वो अब इस प्रारूप में अपने 1000 रन पूरा करने से बस 24 रन पीछे हैं। ऐसे में सभी फैंस यही चाहेंगे कि इस सीरीज के दूसरे मैच में यादव इस उपलब्धि को हासिल करें।

अंतरराष्ट्रीय टी-20 क्रिकेट में भारत की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाने वालों की लिस्ट में सूर्यकुमार यादव ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या के पीछे हैं। पांड्या ने 73 मुकाबलों में 989 रन बनाए हैं। अगर इस 32 वर्षीय बल्लेबाज ने दूसरे टी-20 मैच में 24 रन बनाते हैं तो वो टी-20 अंतरराष्ट्रीय में सबसे तेज 1000 रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाजों की सूची में तीसरे स्थान पर पहुंच जाएंगे।

इस साल सूर्यकुमार यादव ने बनाए हैं 732 रन

भारत के पूर्व कप्तान विराट कोहली अंतरराष्ट्रीय टी-20 क्रिकेट में 1000 रन पूरे करने वाले सबसे तेज भारतीय बल्लेबाज है। उन्होंने मात्र 27 पारियों में इस लक्ष्य को हासिल किया था। कोहली के बाद इस सूची में केएल राहुल दूसरे स्थान पर है जिन्होंने 29 पारियों में इस लक्ष्य को पूरा किया था। ऐसे में सूर्या T20I में 1000 रन बनाने वाले 9वें भारतीय बल्लेबाज बन सकते हैं। इस सूची में रोहित शर्मा, महेंद्र सिंह धोनी, युवराज सिंह, शिखर धवन और सुरेश रैना का नाम शामिल है।

अपने बेहतरीन फॉर्म को जारी रखते हुए सूर्यकुमार यादव दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टी-20 मुकाबले में भारत की ओर से एक कैलेंडर वर्ष में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बने। उन्होंने इस साल 180.29 के स्ट्राइक रेट से 732 रन बनाए हैं। यही नहीं, भारतीय बल्लेबाज एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा छक्के (45) लगाने वाले खिलाड़ी बने। रिजवान ने 2021 में 42 छक्के जड़े थे जबकि न्यूजीलैंड के मार्टिन गुप्टिल ने उसी साल 41 छक्के लगाए थे।

close whatsapp