IND-W vs AUS-W: ऑस्ट्रेलिया को पंजे में फंसाकर भारतीय स्पिनर दीप्ति शर्मा ने वानखेड़े स्टेडियम में रचा इतिहास - क्रिकट्रैकर हिंदी

IND-W vs AUS-W: ऑस्ट्रेलिया को पंजे में फंसाकर भारतीय स्पिनर दीप्ति शर्मा ने वानखेड़े स्टेडियम में रचा इतिहास

दीप्ति शर्मा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में बड़ा मुकाम हासिल करने वाली है।

Deepti Sharma. (Image Source: BCCI Women X)
Deepti Sharma. (Image Source: BCCI Women X)

India Women vs Australia Women: भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार स्पिनर दीप्ति शर्मा (Deepti Sharma) ने आज 30 दिसंबर को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम के खिलाफ खेले जा रहे दूसरे वनडे मुकाबले में इतिहास रच दिया है।

दीप्ति शर्मा (Deepti Sharma) इस मैच में एलिस पेरी, बेथ मूनी, ताहलिया मैकग्राथ, एनाबेल सदरलैंड और जॉर्जिया वेयरहैम को चलता कर महिला वनडे क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच विकेट लेने वाली पहली भारतीय महिला क्रिकेटर बन गई हैं। 26 वर्षीय ऑफ-स्पिनर ने मुंबई के प्रतिष्ठित वानखेड़े स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे वनडे में 10-0-38-5 के शानदार आंकड़े दर्ज कर यह उपलब्धि हासिल की।

Deepti Sharma ने महिला वनडे क्रिकेट में रचा इतिहास

इसके अलावा, दीप्ति शर्मा (Deepti Sharma) ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ महिला वनडे क्रिकेट में किसी भारतीय गेंदबाज द्वारा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के नूशिन अल खादीर के रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया। आपको बता दें, नूशिन अल खादीर ने साल 2006 में एडिलेड के सेंट पीटर्स कॉलेज में 10-0-41-4 के आंदको के साथ ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन का रिकॉर्ड बनाया था।

यहां पढ़िए: IND-W vs AUS-W: भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया दूसरे ODI मैच में हुआ भयानक हादसा; दर्द से कराहते हुए मैदान से लौटी स्नेह राणा

अगर पुरुष और महिला क्रिकेट दोनों की बात करे तो दीप्ति शर्मा, मुरली कार्तिक, अजीत अगरकर, युजवेंद्र चहल, रवि शास्त्री, सचिन तेंदुलकर, कपिल देव और मोहम्मद शमी के बाद ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे क्रिकेट में पांच विकेट लेने वाली आठवीं भारतीय प्लेयर बन गई है।

जल्द 100 विकेट के क्लब में शामिल होगी Deepti Sharma

इस बीच, दीप्ति को वनडे क्रिकेट में 100 विकेट के क्लब में शामिल होने के लिए केवल एक विकेट की जरूरत है, और वो यह कारनामा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे और अंतिम मैच में हासिल कर सकती है। अगर दीप्ति 2 जनवरी को मुंबई में खेले जाने वाले तीसरे मैच में एक विकेट ले लेती हैं, तो स्टार स्पिनर वनडे क्रिकेट में 100 विकेट लेने वाली झूलन गोस्वामी, नीतू डेविड और नूशिन अल खादीर के बाद चौथी भारतीय महिला क्रिकेटर बन जाएगी।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?