क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने किया साल 2023 की बेस्ट टेस्ट XI का ऐलान, विराट-रोहित को नहीं दी जगह
प्लेइंग XI में उस्मान ख्वाजा और दिमुथ करुणारत्ने को बतौर ओपनर जगह मिली है।
अद्यतन - Dec 31, 2023 1:40 pm

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने हाल ही में पूरे 2023 में रेड-बॉल क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन करने वाले बेस्ट प्लेइंग XI की घोषणा की। जून में ऑस्ट्रेलिया को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप दिलाने वाले पैट कमिंस को टेस्ट XI के कप्तान के रूप में नामित किया गया है। वहीं आयरलैंड के विकेटकीपर-बल्लेबाज लोर्कन टकर को 2023 में उनके शानदार प्रदर्शन के लिए विकेटकीपर के रूप में जगह मिली। वहीं इंग्लैंड के पूर्व तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड, जो एशेज के बाद रिटायर हुए थे, उन्हें भी इस टीम में जगह मिली।
बल्लेबाजी इकाई की बात करें तो, ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा और दिमुथ करुणारत्ने को इस टीम में बतौर ओपनर जगह मिली है। जहां 2023 के अंत में ख्वाजा का बल्लेबाजी औसत 52.60 रहा, वहीं करुणारत्ने ने 60.80 की औसत से 608 रन बनाए और इस तरह, टीम में उनको जगह मिली। तीसरे नंबर पर, न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन को जगह मिली, इस साल वो सात मैचों में 696 रन बनाने में कामयाब रहे।
मिडिल ऑर्डर की बात करें तो यहां जो रूट और हैरी ब्रूक अपनी जगह पक्की करने में कामयाब, जो वास्तव में इंग्लैंड की बज़बॉल खेलने की तकनीक के साथ खड़े रहे, और उन दोनों ने कुल मिलाकर ग्यारह अर्धशतक और तीन शतक सहित 1,500 से अधिक रन बने। अगले नंबर पर आयरलैंड के विकेटकीपर-बल्लेबाज लोर्कन टकर हैं, जिन्होंने चार मैचों में 44 के करीब औसत से 351 रन बनाए।
प्लेइंग XI में सिर्फ दो भारतीय प्लेयर्स को मिली जगह
निचले-मध्य क्रम में भारतीय ऑलराउंडर रवींद्र जड़ेजा और रविचंद्रन अश्विन शामिल हैं। जडेजा ने साल में 281 रन बनाए और 33 विकेट लिए, जबकि अश्विन ने 17.10 की शानदार औसत से 41 विकेट लिए। पैट कमिंस को इस टीम का कप्तान बनाया गया है। विशेष रूप से, कमिंस ने इंग्लैंड में WTC फाइनल जीत के साथ-साथ इंग्लैंड के खिलाफ एशेज सीरीज में जीत दर्ज करके इस साल को शानदार बनाया।
इसके अलावा टॉप तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा, जिन्होंने 2023 में सिर्फ चार मैच खेले, लेकिन अश्विन के समान औसत से 20 विकेट लेकर सभी को प्रभावित किया, उन्हें तेज आक्रमण का नेतृत्व करने के लिए नामित किया गया। इंग्लैंड के स्टुअर्ट ब्रॉड, जिन्होंने सफल एशेज दौरे के साथ-साथ आयरलैंड के खिलाफ अच्छे टेस्ट के बाद अंतरराष्ट्रीय स्तर से संन्यास ले लिया, उन्होंने 26.28 की औसत से 38 विकेट लिए, उन्हें भी क्रिकेट.कॉम.एयू द्वारा 2023 की बेस्ट XI में अंतिम स्थान दिया गया।
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की 2023 की बेस्ट टेस्ट XI: उस्मान ख्वाजा, दिमुथ करुणारत्ने, केन विलियमसन, जो रूट, हैरी ब्रूक, लोर्कन टकर (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, पैट कमिंस (कप्तान), कगिसो रबाडा, स्टुअर्ट ब्रॉड
यह भी पढ़े :इरफान पठान ने बताया डीन एल्गर को आउट करने के लिए सबसे खास प्लान