इरफान पठान डीन एल्गर

SA v IND: “प्लीज अगले मैच में उन्हें थोड़ा जल्दी….”- डीन एल्गर को आउट करने के लिए इरफान पठान का खास प्लान

पहले टेस्ट मैच में डीन एल्गर ने खेली थी 185 रनों की पारी।

Dean Elgar & Irfan Pathan (Photo Source: Getty Images)
Dean Elgar & Irfan Pathan (Photo Source: Getty Images)

पूर्व भारतीय दिग्गज ऑलराउंडर इरफान पठान ने सेंचुरियन में दो मैचों की सीरीज के शुरुआती टेस्ट में दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान डीन एल्गर के खिलाफ टीम की रणनीति पर सवाल उठाया। संन्यास की घोषणा के बाद अपनी आखिरी सीरीज में खेलते हुए, 36 वर्षीय खिलाड़ी ने 287 गेंदों पर 185 रनों की शानदार पारी खेलकर भारत की गेंदबाजी की धज्जियां उड़ा दीं।

उनकी पारी ने मेजबान टीम को पहली पारी में 163 रनों की विशाल बढ़त दिलाई। उनकी इसी पारी के बदौलत ही दक्षिण अफ्रीका को टेस्ट मैच में सिर्फ एक पारी में ही बल्लेबाजी करनी पड़ी। दक्षिण अफ्रीका ने मैच को पारी और 32 रनों से जीत हासिल कर दो मैचों की टेस्ट सीरीज़ में 1-0 की बढ़त बना ली।

उस मैच के बाद स्टार स्पोर्ट्स से बात करते हुए इरफान पठान ने कहा कि, डीन एल्गर शॉर्ट पिच गेंद के खिलाफ कमजोर हैं और वहां वो आसानी से रन नहीं बना पाते हैं। लेकिन भारतीय गेंदबाज उनके खिलाफ वो फायदा नहीं उठा सके।

प्लीज अगले मैच में डीन एल्गर को थोड़ा जल्दी शॉर्ट पिच गेंद फेंकें- इरफान पठान

पठान ने कहा कि, “एल्गर को शॉर्ट पिच गेंदों के खिलाफ परेशानी होती है। जब वह 60-70 रन पर बल्लेबाजी कर रहे थे तो आपने उन्हें शॉर्ट गेंदें फेंकी। अगले मैच में, कृपया उन्हें जल्दी शॉर्ट गेंदें फेंकें। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वह 4 बार शॉर्ट गेंदों पर आउट हुए। मैंने कमेंट्री में इसके बारे में भी बात की। आपको सीरीज बराबर करने के लिए दूसरे मैच में बहुत अच्छी गेंदबाजी करनी होगी।”

आपको बता दें कि, यह एल्गर की 85 मैचों में 14वां टेस्ट शतक था और भारत के खिलाफ दूसरा शतक था, भारत के खिलाफ 14 टेस्ट मैचों में उनका बल्लेबाजी औसत 43.30 था। टेम्बा बावुमा के घायल होने के कारण, बाएं हाथ का यह बल्लेबाज 3 जनवरी से केपटाउन में शुरू होने वाले दूसरे टेस्ट में दक्षिण अफ्रीका की कप्तानी करेंगे।

यह भी पढ़ें: ऋचा घोष की 96 रनों की पारी गई बेकार, भारत को मिली 3 रनों से हार

close whatsapp