IPL 2024: मोहाली नहीं बल्कि ये होगा Punjab Kings का नया होम ग्राउंड - क्रिकट्रैकर हिंदी

IPL 2024: मोहाली नहीं बल्कि ये होगा Punjab Kings का नया होम ग्राउंड

अभी तक एक बार भी आईपीएल ट्राॅफी नहीं जीत पाई है पंजाब

Punjab Kings (Photo Source: BCCI/IPL)
Punjab Kings (Photo Source: BCCI/IPL)

आईपीएल के 17वें सीजन के शुरू होने से पहले पंजाब किंग्स (Punjab Kings) फ्रेंचाइजी से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन (PCA) की माने तो अगले आईपीएल सीजन में बोर्ड द्वारा नवनिर्मित मुलानपुर स्टेडियम (Mullanpur Stadium) फ्रेंचाइजी का नया होम ग्राउंड हो सकता है। गौरतलब है कि पंजाब का इससे पहले आईपीएल में होम ग्राउंड मोहाली स्थित आईएस बिंद्रा स्टेडियम रहा है।

दूसरी ओर, इस मुलानपुर स्टेडियम को लेकर पीसीए के सेकेट्ररी दिलशेर खन्ना ने कहा है कि आईपीएल फ्रेंचाइजी ने पहले से ही स्टेडियम को जांच-परख लिया है। तो वहीं इस बात की संभावना अधिक है कि आगामी आईपीएल सीजन में यहां पर पंजाब किंग्स के मैच, क्रिकेट फैंस को देखने को मिले।

इसके अलावा कुछ मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो इस बात की संभावना अधिक थी कि जनवरी में अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली टी20 सीरीज का पहला मैच स्टेडियम द्वारा होस्ट किया जा सकता है। लेकिन कुछ अधूरे कामों की वजह से इस मैच को मोहाली शिफ्ट किया गया है। तो वहीं आईपीएल शुरू होने से पहले स्टेडियम पूरी तरह से तैयार हो जाएगा।

दूसरी ओर, मुलानपुर स्टेडियम की एक वीडियो को पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर शेयर की है जिसमें दिलशेर खन्ना स्टेडियम के बारे में काफी महत्वपूर्ण बाते बताते हुए नजर आ रहे हैं, जिसमें शानदार ड्रेसिंग रूप से लेकर आरामदायक सीट शामिल हैं। इसके अलावा स्टेडियम में पहली बार एक अलग तरह की फ्लड लाइट्स का भी इस्तेमाल किया गया है, जो भारत में किसी क्रिकेट स्टेडियम में इस्तेमाल होने वाली पहली लाइट्स हैं।

देखें यह वीडियो

ये भी पढ़ें- ‘आपको फॉर्म के आधार पर बाहर नहीं किया गया’ ऑस्ट्रेलियाई टेस्ट टीम में David Warner को रिप्लेस करने को लेकर Marcus Harris

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?