AUS vs PAK Dream11 Prediction, Playing XI, फैंटेसी क्रिकेट टिप्स व पिच रिपोर्ट, तीसरे टेस्ट मैच के लिए
अभी तक इन दोनों टीमों के बीच दो टेस्ट मैच खेले जा चुके हैं और ऑस्ट्रेलिया ने दोनों में जीत दर्ज की है।
अद्यतन - जनवरी 3, 2024 10:04 पूर्वाह्न

ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच तीसरे और अंतिम टेस्ट मैच की शुरुआत 3 जनवरी से सिडनी क्रिकेट ग्राउंड, सिडनी में हो रही है। तमाम लोग इस शानदार टेस्ट मैच का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। बता दें, अभी तक इन दोनों टीमों के बीच दो टेस्ट मैच खेले जा चुके हैं और ऑस्ट्रेलिया ने दोनों में जीत दर्ज की है।
पहला मैच पर्थ में खेला गया था जिसको मेजबान आस्ट्रेलिया ने 360 रनों से जीता था। दूसरे टेस्ट मैच को भी ऑस्ट्रेलिया ने अपने नाम किया। अभी तक ऑस्ट्रेलिया टीम की ओर से सभी खिलाड़ियों ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया है और अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई है। पाकिस्तान की बात की जाए तो टीम के गेंदबाज अभी तक इस टेस्ट सीरीज में अपनी छाप नहीं छोड़ पाए हैं।
अब दोनों टीमों की निगाहें तीसरे टेस्ट मैच पर होगी। बता दें, आगामी टेस्ट मैच से पहले दोनों टीमों ने अपनी-अपनी प्लेइंग XI की घोषणा कर दी है। ऑस्ट्रेलिया टीम ने अपनी प्लेइंग XI में कोई भी बदलाव नहीं किया है जबकि पाकिस्तान ने शाहीन शाह अफरीदी को वर्कलोड ज्यादा होने की वजह से आराम दिया है वहीं इमाम उल हक को टीम से बाहर कर दिया गया है।
AUS v PAK: मैच जानकारी (Match Details)
तारीख व दिन– 3 दिसंबर, बुधवार
वेन्यू- सिडनी क्रिकेट ग्राउंड, सिडनी
मैच शुरू होने का समय– सुबह 5 बजे से
किस टीम का जीत का पलड़ा भारी– ऑस्ट्रेलिया
ब्राॅडकास्ट- स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क
AUS vs PAK हेड डू हेड (टेस्ट क्रिकेट)
कुल मैच खेले– 71
ऑस्ट्रेलिया ने जीते– 36
पाकिस्तान ने जीते- 15
ड्राॅ– 20
AUS v PAK: दोनों टीमों की प्लेइंग XI:
ऑस्ट्रेलिया (Australia)
तीसरे और अंतिम टेस्ट मैच के लिए ऑस्ट्रेलिया ने अपनी प्लेइंग XI में कोई भी बदलाव नहीं किया है। उस्मान ख्वाजा और डेविड वॉर्नर टीम की ओपनिंग करेंगे और स्टीव स्मिथ और ट्रेविस हेड मिडिल ऑर्डर में अपनी भूमिका काफी अच्छी तरह से निभाने के लिए भी तैयार होंगे।
डेविड वॉर्नर, उस्मान ख्वाजा, मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ, ट्रैविस हेड, मिचेल मार्श, एलेक्स कैरी, मिचेल स्टार्क, पैट कमिंस (कप्तान), नाथन लियोन, जोश हेजलवुड
पाकिस्तान (Pakistan)
पाकिस्तान टीम ने भी तीसरा और अंतिम टेस्ट मैच के लिए अपनी प्लेइंग XI की घोषणा कर दी है। वर्कलोड की वजह से शाहीन शाह अफरीदी को तीसरे टेस्ट मैच में आराम दिया गया है। उनकी जगह साजिद खान को टीम में शामिल किया गया है। इमाम उल हक की जगह युवा खिलाड़ी सैम अयूब टीम की ओपनिंग करते हुए नजर आएंगे।
सैम अयूब, अब्दुल्लाह शफीक, शान मसूद (कप्तान), बाबर आजम, सऊद शकील, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), सलमान आगा, साजिद खान, हसन अली, मीर हमजा, आमिर जमाल।
AUS v PAK: सिडनी क्रिकेट ग्राउंड की पिच रिपोर्ट 3rd टेस्ट मैच के लिए (Pitch Report):
तीन मैच की टेस्ट सीरीज का अंतिम टेस्ट मैच सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा। सबसे खास बात यह है कि ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान के खिलाफ इस वेन्यू में पिछले तीन मैच जीते हैं। बल्लेबाजों को इस पिच में काफी मदद मिलती है और यहां बड़ा स्कोर बन सकता है। तीसरे खेल के शुरुआती तीन दिनों में बारिश होने की भी संभावना है।
AUS v PAK: ड्रीम 11 हेड टू हेड (Dream11 Head to Head League) 3rd टेस्ट मैच के लिए
मिचेल मार्श, पैट कमिंस, डेविड वॉर्नर, उस्मान ख्वाजा, स्टीव स्मिथ, शान मसूद, आगा सलमान, एलेक्स कैरी, आमेर जमाल, मिचेल स्टार्क, नाथन लियोन
कप्तान: मिचेल मार्श, उपकप्तान: पैट कमिंस
AUS v PAK: ड्रीम 11 ग्रैंड लीग ( Dream11 Grand League): 3rd टेस्ट मैच के लिए
मोहम्मद रिजवान, एलेक्स कैरी, डेविड वॉर्नर, उस्मान ख्वाज़ा, बाबर आजम, मिचेल मार्श, सलमान आगा, मिचेल स्टार्क, नाथन लायन, पैट कमिंस, आमिर जमाल
कप्तान – डेविड वॉर्नर, उपकप्तान – नाथन लायन