AUS vs PAK 2023-24: अपने फेयरवेल टेस्ट में आखिरी बार बेटियों के साथ मैदान में उतरे डेविड वार्नर; इमोशनल वीडियो हुआ वायरल - क्रिकट्रैकर हिंदी

AUS vs PAK 2023-24: अपने फेयरवेल टेस्ट में आखिरी बार बेटियों के साथ मैदान में उतरे डेविड वार्नर; इमोशनल वीडियो हुआ वायरल

SCG टेस्ट मैच में पाकिस्तान के कप्तान शान मसूद ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया।

David Warner with his daughters at the SCG. (Image Source: Getty Images)
David Warner with his daughters at the SCG. (Image Source: Getty Images)

Pakistan’s tour of Australia 2023-24, AUS vs PAK: ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर (David Warner) आज यानी 3 जनवरी को टेस्ट क्रिकेट में आखिरी बार ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के लिए मैदान में उतरे हैं।

आपको बता दें, ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच जारी तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का आखिरी मुकाबला आज से डेविड वार्नर (David Warner) के घरेलू मैदान सिडनी के आइकोनिक सिडनी क्रिकेट ग्राउंड (SCG) में खेला जा रहा है। इस AUS vs PAK टेस्ट मैच में पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान शान मसूद (Shan Masood) ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया।

SCG में आखिरी बार बेटियों के साथ उतरे David Warner

इसके बाद अपने फेयरवेल टेस्ट में डेविड वार्नर (David Warner) नेशनल एंथम के लिए अपनी तीनों बेटियों के साथ अपने घरेलू मैदान आइकोनिक सिडनी क्रिकेट ग्राउंड (SCG) में एक आखिरी बार राष्ट्रीय टीम के लिए मैदान में उतरे। टेस्ट क्रिकेट के महानतम सलामी बल्लेबाजों में से एक वार्नर 112वीं और आखिरी बार बैगी ग्रीन पहन कर आइकोनिक SCG में अपनी बेटियों के साथ आए, और इस पल की तस्वीरें और वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही है।

यहां पढ़िए: AUS vs PAK 2023-24: फिलीस्तीन और मानवता के समर्थक उस्मान ख्वाजा को मिला ऑस्ट्रेलियाई पीएम एंथनी अल्बानीज का साथ

पाकिस्तान द्वारा पहले बल्लेबाजी करने का फैसला करने के बाद जैसे ही दोनों टीमें नेशनल एंथम के लिए मैदान में आई, डेविड वार्नर (David Warner) की तीन बेटियों – इवी मए, इंडी राय और इसला रोज ने SCG में सीनियर सलामी बल्लेबाज का स्वागत किया। नेशनल एंथम के दौरान भी ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज की बेटियां उनके साथ थी, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

इस दौरान वार्नर के चेहरे पर मुस्कान के साथ टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कहने के इमोशन भी झलक रहे थे। वहीं, इवी मए, इंडी राय और इसला रोज तीनो ने ऑस्ट्रेलिया की टेस्ट जर्सी पहन रखी थी, जिस पर उनके पिता वार्नर का नाम और जर्सी नंबर 31 लिखा हुआ था।

यहां देखिए वो वीडियो:

 

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?