'आशिकी' के मामले में बड़े-बड़े फिल्मी सितारों को भी, पीछे छोड़ देते हैं बल्लेबाज केएल राहुल - क्रिकट्रैकर हिंदी

‘आशिकी’ के मामले में बड़े-बड़े फिल्मी सितारों को भी, पीछे छोड़ देते हैं बल्लेबाज केएल राहुल

इंस्टाग्राम पर फैन्स के साथ में केएल राहुल ने नई तस्वीरें की हैं शेयर।

KL Rahul And Athiya Shetty (Image Credit- Instagram)
KL Rahul And Athiya Shetty (Image Credit- Instagram)

हमेशा सोशल मीडिया पर Troll होने वाले बल्लेबाज केएल राहुल ने इस बार सभी को कड़ा जवाब दिया है, जहां राहुल ने ये जवाब पहले अपनी कप्तानी से दिया और बाद में उनका बल्ला बोला। वहीं अब क्रिकेट की पारी के बाद ये खिलाड़ी, इन दिनों प्यार की पारी खेलने में बिजी है और उससे जुड़ा एक पोस्ट भी सामने आया है।

अफ्रीका में शतक लगाने की आदत है केएल राहुल को

जी हां, जब भी टीम इंडिया साउथ अफ्रीका का दौरा करती है, तो केएल राहुल का शतक पक्का आता है। खासकर बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच में ये बल्लेबाज अपना बल्ला जरूर चलाता है, ये काम राहुल 2 बार कर चुके हैं। जब टीम इंडिया ने साल 2021-22 में अफ्रीका का दौरा किया था, तब उन्होंने बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच में शतक लगाया था, वहीं 2023 के बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच में भी उन्होंने अफ्रीका के खिलाफ उसी मैदान पर 101 रनों की पारी खेली थी और अपने नाम ये बल्लेबाज एक खास रिकॉर्ज दर्ज कर गया था।

प्यार की पारी खेलना कोई केएल राहुल से सीखे!

*इंस्टाग्राम पर फैन्स के साथ में केएल राहुल ने नई तस्वीरें की हैं शेयर।
*जहां इन तस्वीरों में राहुल अपनी वाइफ अथिया शेट्टी के साथ आ रहे हैं नजर।
*टेस्ट सीरीज खत्म होने के बाद ये कपल साउथ अफ्रीका में बिता रहा है समय।
*आखिरी टेस्ट मैच देखने स्टेडियम पहुंची थी अथिया शेट्टी और अनुष्का शर्मा।

अथिया शेट्टी के साथ समय बिताते हुए केएल राहुल की तस्वीरें

 

View this post on Instagram

 

A post shared by KL Rahul👑 (@klrahul)

खुद की कप्तानी में किया था बड़ा कारनामा

वहीं अफ्रीका के लंबे दौरे पर टीम इंडिया ने वनडे सीरीज भी खेली थी, जहां इस सीरीज में कुल 3 मुकाबले खेले गए थे। इस सीरीज के लिए टीम के कप्तान केएल राहुल थे, साथ ही भारतीय टीम ने उस सीरीज को 2-1 से अपने नाम किया था। वहीं विराट कोहली के बाद राहुल दूसरे ऐसे कप्तान बने थे, जिन्होंने अफ्रीका को अफ्रीका में वनडे सीरीज में मात दी हो।

वनडे सीरीज जीतने के बाद कप्तान का सोशल मीडिया पोस्ट

 

View this post on Instagram

 

A post shared by KL Rahul👑 (@klrahul)

यहां देखें- खिलाड़ियों की SOCIAL MEDIA से जुड़ी सभी खबरें

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?