स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह ने GYM में लगाई थी जान, अब वो रणजी ट्रॉफी में आ रही है काम - क्रिकट्रैकर हिंदी

स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह ने GYM में लगाई थी जान, अब वो रणजी ट्रॉफी में आ रही है काम

भारत का सबसे बड़ा घरेलू टूर्नामेंट यानी की रणजी ट्रॉफी का हुआ आगाज।

Rinku Singh (Image Credit- Instagram)
Rinku Singh (Image Credit- Instagram)

उत्तर प्रदेश के बल्लेबाज रिंकू सिंह को साल 2023 ने वो सब कुछ दिया, जिसका सपना उन्होंने अपने छोटे से क्रिकेट करियर में देखा था। कैसे आपकी मेहनत आपकी किस्मत बदलने का दम रखती है, ये रिंकू ने साबित कर दिखाया। अब ये खिलाड़ी टीम इंडिया के साथ-साथ घरेलू क्रिकेट में भी रनों के पहाड़ खड़े कर रहा है, जिसका सबूत है रणजी ट्रॉफी।

टी20 वर्ल्ड कप का क्या रिंकू सिंह होंगे हिस्सा?

रिंकू सिंह ने टीम इंडिया से खेलते हुए, टी20 क्रिकेट में खुद को फिनिशर के तौर पर साबित किया है। ऐसे में इस साल 1 जून से 29 जून तक टी20 वर्ल्ड कप खेला जाएगा, जिसे लेकर इस खिलाड़ी का खेलना लगभग-लगभग पक्का है। जिसका कारण है रिंकू की खेलने की शैली और उनका बेखौफ अंदाज, जो उन्हें इस टूर्नामेंट के लिए फेवरेट खिलाड़ी बनाता है।

रणजी ट्रॉफी के रण में रिंकू सिंह का धमाका सुना क्या?

*भारत का सबसे बड़ा घरेलू टूर्नामेंट यानी की रणजी ट्रॉफी का हुआ आगाज।
*रिंकू सिंह ने उत्तर प्रदेश से खेलते हुए केरल के खिलाफ खेली शानदार पारी।
*जहां उन्होंने केरल के खिलाफ 136 गेंदों पर बनाए दमदार 92 रन।
*इस दौरान रिंकू ने अपनी पारी में लगाए कुल 8 चौके और 2 दमदार छक्के।

रिंकू सिंह GYM में अपनी फिटनेस को लेकर काम करते हैं

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Surya Yadav (@surya.coach)

साल 2023 में बल्लेबाज के हर सपने पूरे हुए

जी हां, रिंकू सिंह ने गरीबी को मात देकर टीम इंडिया की जर्सी हासिल की है, जहां उनके मुश्किल सफर पर ब्रेक साल 2023 में लगा। जहां रिंकू ने साल 2023 के आईपीएल में लगातार 5 गेंदों पर 5 छक्के जड़े, उसे बाद आयरलैंड के खिलाफ टीम इंडिया से टी20 इंटरनेशनल डेब्यू किया। वहीं साल के अंत में उनको भारतीय टीम से वनडे डेब्यू करने का मौका भी मिला, जो साउथ अफ्रीका के खिलाफ था। साथ ही रिंकू की अपने माता-पिता के साथ एक तस्वीर भी वायरल हुई थी, जिसमें उन्होंने अपने माता-पिता को टीम इंडिया की जर्सी पहना रखी थी जब वो आयरलैंड के दौरे से लौटे थे।

ये था साल 2023 का सफर बल्लेबाज के लिए

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Rinku 🧿🇮🇳 (@rinkukumar12)

यहां देखें- खिलाड़ियों की SOCIAL MEDIA से जुड़ी सभी खबरें

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?