AUS vs WI: वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज में न चुने जाने पर छलका Marcus Stoinis का दर्द, दिया बड़ा बयान - क्रिकट्रैकर हिंदी

AUS vs WI: वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज में न चुने जाने पर छलका Marcus Stoinis का दर्द, दिया बड़ा बयान

स्टोइनिस के बजाए आरोन हार्डी और मैथ्यू शाॅर्ट को वरीयता दी गई है। 

Marcus Stoinis
Marcus Stoinis. (Photo by Mark Brake – CA/Cricket Australia via Getty Images)

वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम इस समय ऑल फाॅर्मेट सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर है। यहां पर वह कंगारू टीम से दो मैचों की टेस्ट, तीन मैचों की वनडे और इतने ही मैचों की टी20 सीरीज में खेलती हुई नजर आएगी। तो वहीं आपको बता दें कि कैरबियाई टीम के खिलाफ वनडे सीरीज में ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर मार्कस स्टोइनिस (Marcus Stoinis) को जगह नहीं दी गई है।

दूसरी ओर, अब वनडे टीम में अपनी जगह जाने के बाद स्टोइनिस ने बड़ा बयान दिया है। स्टोइनिस का कहना है कि आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 में उनका जैसा प्रदर्शन था, उसके बाद यह एक कंम्पलीट सेंस वाली बात है। बता दें कि वर्ल्ड कप में वह खेले गए 6 मैचों में सिर्फ 87 रन बनाने के अलावा 4 विकेट ही निकाल पाए थे।

Marcus Stoinis ने दिया बड़ा बयान

बता दें कि वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे टीम में न चुने के बाद Wide World of Sports को दिए एक इंटरव्यू में स्टोइनिस ने कहा- हमने कल सेलेक्शन को लेकर बात की, पता चला कि हार्डी (आरोन) आ रहे हैं। मुझे लगता है कि वे शानदार हैं और पिछले समय से अच्छा क्रिकेट खेल रहे हैं। इसलिए, उन्हें इंटरनेशनल क्रिकेट में सामने आकर, प्रदर्शन करने की जरूरत है।

मार्कस ने आगे कहा- मुझे लगता है कि वह (आरोन हार्डी) इसके लिए पूरी तरह से तैयार है। वर्ल्ड कप में जो हुआ, उसके बाद यह पूरी तरह से समझ में आता है। अनुभवी टीम में नए लोगों के आने के साथ संतुलन बनाने की जरूरत है। वे फिलहाल अगले टूर्नामेंट का इंतजार कर रहे हैं, जो चैंपियंस ट्राॅफी है और यह 18 महीने दूर है।

वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया की टीम:

स्टीव स्मिथ (कप्तान), ट्रेविस हेड (उपकप्तान), सीन एबाॅट, नाथन एलिस, कैमरन ग्रीन, आरोन हार्डी, जोश इंग्लिश, मार्नस लाबुशेन, ग्लेन मैक्सेवल, लांस माॅरिस, झाय रिचर्डसन, मैथ्यू शाॅर्ट और एडम जंपा।

ये भी पढ़ें- AUS vs WI: वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज में चुने जाने के बाद Matt Renshaw का बड़ा बयान आया सामने

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?