ILT20 के आगामी संस्करण में मोहम्मद आमिर डेज़र्ट वाइपर्स की ओर से खेलते हुए आएंगे नजर - क्रिकट्रैकर हिंदी

ILT20 के आगामी संस्करण में मोहम्मद आमिर डेज़र्ट वाइपर्स की ओर से खेलते हुए आएंगे नजर

मोहम्मद आमिर ने अभी तक 259 टी20 मुकाबलों में 303 विकेट झटके हैं।

Mohammad Amir. (Photo Source: Twitter/Bangla Tigers)
Mohammad Amir. (Photo Source: Twitter/Bangla Tigers)

ILT20 के आगामी संस्करण का तमाम लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। बता दें, इस शानदार टूर्नामेंट का पिछला सीजन भी काफी अच्छा रहा था और कई लोगों ने इसकी जमकर प्रशंसा की थी। हालांकि, ILT20 के आगामी संस्करण से एक बड़ी खबर सामने आ रही है।

पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर ILT20 के आगामी संस्करण में डेज़र्ट वाइपर्स की ओर से खेलते हुए नजर आएंगे। मोहम्मद आमिर को दुनिया के बेहतरीन गेंदबाजों में गिना जाता है। उनके पास अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट और फ्रेंचाइजी लीग क्रिकेट दोनों का काफी अनुभव है। मोहम्मद आमिर ने अभी तक 259 टी20 मुकाबलों में 303 विकेट झटके हैं। ऐसे कई शानदार बल्लेबाज हैं जिनका विकेट मोहम्मद आमिर ने अपने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटिंग करियर में झटका है।

मोहम्मद आमिर के अंतरराष्ट्रीय टी20 करियर की बात की जाए तो उन्होंने 50 मुकाबलों में 21 के ऊपर के औसत से 59 विकेट हासिल किए हैं। डेज़र्ट वाइपर्स के तमाम खिलाड़ी भी इस बात से काफी खुश है कि मोहम्मद आमिर आगामी सीजन में उनकी टीम की ओर से खेलते हुए नजर आएंगे।

हम सब काफी खुश हैं कि ILT20 के आगामी संस्करण में मोहम्मद आमिर डेज़र्ट वाइपर्स की ओर से खेलते हुए नजर आएंगे: टॉम मूडी

ESPNक्रिकइंफो के मुताबिक डेज़र्ट वाइपर्स के डायरेक्टर ऑफ़ क्रिकेट टॉम मूडी ने मीडिया रिलीज में कहा कि, ‘मोहम्मद आमिर को साइन करने के बाद हमारे पास एक ऐसा खिलाड़ी है जो UAE की परिस्थितियों के बारे में काफी अच्छी तरह से जानता है। वो सच में काफी अच्छे खिलाड़ी हैं। टी10 टूर्नामेंट में पिछले महीने उन्होंने अबू धाबी में न्यूयॉर्क स्ट्राइकर की ओर से खेला था।

एक बात यह भी है कि दुनियाभर के ऐसे कई खिलाड़ी हैं जो राष्ट्रीय टीम की ओर से खेलते हैं और इसी वजह से उनकी उपलब्धता के बारे में पता नहीं होता है। मोहम्मद आमिर पाकिस्तान की ओर से नहीं खेलते हैं और यह बात भी अच्छी है कि अब वो हमारी टीम के लिए पूरी तरह से उपलब्ध रहेंगे।’

बता दें, ILT20 का दूसरा संस्करण 19 जनवरी से शुरू हो रहा है और इसका फाइनल 17 फरवरी को खेला जाएगा। दुबई, शारजाह और अबू धाबी में कुल 34 मैच खेले जाएंगे। पिछले सीजन की बात की जाए तो गल्फ जायंट्स ने डेज़र्ट वाइपर्स को फाइनल में सात विकेट से हराया था।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?