ट्रॉय जॉनसन Troy Johnson

VIDEO: क्रिकेट इतिहास में आपने नहीं देखा होगा ऐसा हैरतअंगेज कैच, कीवी फील्डर ने किया कारनामा

ट्रॉय जॉनसन और निक केली की जोड़ी ने एक ऐसा हैरतअंगेज रिले कैच पकड़ा जिसे देखने के बाद हर कोई हैरान है।

Troy Johnson (Photo Source: Fan Code)
Troy Johnson (Photo Source: Fan Code)

क्रिकेट के मैदान पर कई प्लेयर्स ने कुछ ऐसे कैच पकडे हैं जिसे देखकर हर कोई हैरान हुआ है। कुछ प्लेयर्स ने हवा में छलांगे लगाकर तो किसी ने भागते हुए डाइव लगाकर कई कैच पकड़ा है। वहीं मॉर्डन डे क्रिकेट में तो रिले कैच ने भी खूब सुर्खियां बटौरी है। लेकिन आज हम आपको एक ऐसे कैच के बारे में बताने जा रहे हैं जिसने पूरे क्रिकेट जगत को हिला कर रख दिया है।

इस कैच की गिनती अब ‘क्रिकेट के इतिहास’ में अब तक के सबसे बेहतरीन कैचों में की जा रही है। दरअसल यह कैच वेलिंगटन के बेसिन रिजर्व में खेले गए टी20 सुपर स्मैश में वेलिंगटन और सेंट्रल स्टैग्स के मुकाबले के दौरान लिया गया था।

दरअसल सेंट्रल स्टैग्स की टीम वेलिंगटन द्वारा मिले 148 रनों के लक्ष्य का पीछा करने मैदान पर उतरी थी। टीम के सलामी बल्लेबाज विल यंग और जैक बॉयल ने अच्छी शुरुआत की। चूंकि लक्ष्य इतना बड़ा नहीं था तो दोनों बल्लेबाज आराम से खेल रहे थे, दोनों ने 5.1 ओवर में 36 रन बटोरे ही थे तभी विल यंग मिड ऑन के ऊपर से एक बड़ा शॉट खेलने की कोशिश की।

मेगावाट स्नेडेन की गेंद पर यंग को सिर्फ मिड ऑन पर खड़े फील्डर ट्रॉय जॉनसन को टपाना था और उनकी बाउंड्री पक्की थी, लेकिन ट्रॉय जॉनसन को कुछ और मंजूर था। विल यंग ने जैसे ही मिड ऑन के ऊपर से शॉट खेला तो ट्रॉय जॉनसन ने पीछे की ओर दौड़ लगा दी। ट्रॉय ने काफी लंबी दूरी तय कर गेंद को लपक तो लिया, मगर वह खुद को बाउंड्री के पार जाने से नहीं रोक पा रहे थे तभी उन्होंने कुछ ऐसा किया जिसे देखने के बाद हर कोई हैरान रह गया।

यहां देखिए ट्रॉय जॉनसन (Troy Johnson) का वो हैरतअंगेज कैच

स्लाइड करते हुए बाउंड्री के पार जा रहे ट्रॉय जॉनसन ने अचानक पलटी मारी और गेंद को अंदर की ओर फेंका, वहां मौजूद वेलिंगटन के कप्तान निक केली ने इस कैच को पूरा कर ट्रॉय जॉनसन की मेहनत पर पानी फिरने से बचाया और साथ ही इस हैरतअंगेज कैच का अंत भी किया।

वहीं अगर इस मुकाबले की बात करें तो सेंट्रल स्टैग्स ने वेलिंगटन द्वारा मिले 148 रनों के लक्ष्य का पीछा 16.5 ओवर में ही 4 विकेट खोकर कर लिया। जैक बॉयल ने 43 गेंदों पर 57 रनों की शानदार पारी खेल टीम को जीत दिलाई।

close whatsapp