क्या नासिर हुसैन की यह सलाह इंग्लैंड को एशेज सीरीज जिताने में कर सकती है मदद? - क्रिकट्रैकर हिंदी

क्या नासिर हुसैन की यह सलाह इंग्लैंड को एशेज सीरीज जिताने में कर सकती है मदद?

इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच 16 जून से 31 जुलाई तक एशेज सीरीज 2023 खेली जानी है।

Ben Stokes and Nasser Hussain (Image Source: Getty Images)
Ben Stokes and Nasser Hussain (Image Source: Getty Images)

नासिर हुसैन का मानना है कि इंग्लैंड टेस्ट टीम के लिए सबसे मुश्किल काम यही होगा कि जब टीम काफी खराब स्थिति में होगी तब वो अपने आक्रामक रवैया को बरकरार रख पाती है या नहीं। बता दें, इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच 16 जून से 31 जुलाई तक एशेज सीरीज 2023 खेली जानी है। इस महत्वपूर्ण टेस्ट सीरीज से पहले इंग्लैंड आज यानी 1 जून से आयरलैंड के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मुकाबला खेलेंगे।

इंग्लैंड कप्तान बेन स्टोक्स ने यह बात पहले ही साफ कर दी है कि टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच टेस्ट मुकाबलों में भी आक्रामक रवैया के साथ ही खेलेगी। जब से इंग्लैंड टेस्ट टीम का कप्तान बेन स्टोक्स को नियुक्त किया गया है और मुख्य कोच की उपाधि ब्रैंडन मैकुलम को दी गई है तबसे टीम ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया है।

नासिर हुसैन की मानें तो इंग्लैंड को इस गर्मी में एशेज सीरीज में अच्छा प्रदर्शन करने की बेहद जरूरत है। उनके मुताबिक टीम के कप्तान और कोच को ऐसे ही खेलना चाहिए कि उनको लगे कि कोई भी चीज दांव पर नहीं लगी है जबकि यह बहुत ही महत्वपूर्ण सीरीज होगी।

इंग्लैंड की गर्मियां इस चीज पर निर्भर करती है कि वो एशेज सीरीज में कैसा प्रदर्शन करते हैं: नासिर हुसैन

नासिर हुसैन ने डेली मेल के अपने कॉलम में लिखा कि, ‘इंग्लैंड की गर्मियां इस चीज पर निर्भर करती है कि एशेज सीरीज में टीम कैसा प्रदर्शन करती है। बेन स्टोक्स और ब्रैंडन मैकुलम के लिए सबसे बड़ी चुनौती यही होगी कि वो ऐसा समझे कि दांव पर कुछ नहीं लगा है लेकिन उन्हें अंदर से पता होना चाहिए कि यह बहुत ही महत्वपूर्ण सीरीज होगी।

अभी के लिए उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में जिस रवैए से खेला है उसी को आगे भी जारी रखें। अगर स्टोक्स और मैकुलम इसको करने में सफल रहते हैं तो यह गर्मियां सच में बहुत ही शानदार होने वाली है।’

close whatsapp