Virat Kohli ने केवल दो शब्दों में बयां किया अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 15 वर्षों का सफर - क्रिकट्रैकर हिंदी

Virat Kohli ने केवल दो शब्दों में बयां किया अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 15 वर्षों का सफर

विराट कोहली अपने डेब्यू मैच में सिर्फ 12 रन ही बना पाए थे।

Virat Kohli. (Image Source: Twitter)
Virat Kohli. (Image Source: Twitter)

युवा Virat Kohli ने आज के ही दिन 18 अगस्त को साल 2008 में पहली बार अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कदम रखा था। भारत को अंडर-19 वर्ल्ड कप जीताने के बाद कोहली ने श्रीलंका के खिलाफ ODI मैच में डेब्यू किया था।

आज पूर्व भारतीय कप्तान ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 15 साल पूरे कर लिए हैं, और वह इसके लिए ‘ईश्वर के हमेशा शुक्रगुजार रहेंगे’। आपको बता दें, कोहली अपने डेब्यू मैच में सिर्फ 12 रन ही बना पाए थे। हालांकि, इस युवा खिलाड़ी ने टीम इंडिया के साथ अपनी पहली सीरीज में पांच मैचों में 31.80 की औसत से 159 रन बनाए थे, और पांचवें वनडे में अपना पहला अर्धशतक जड़ा था।

Virat Kohli के कुछ बेहतरीन आंकड़े प्रभावित करने वाले हैं

इस बीच, विराट कोहली ने भले ही बतौर कप्तान वर्ल्ड कप नहीं जीता, लेकिन उन्होंने बहुत लंबी यात्रा तय कर ली है, और अब वह क्रिकेट की दुनिया के एक लीजेंड हैं, और दुनिया के अब तक के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में से एक हैं। इस मौके पर विराट के कुछ बेहतरीन आंकड़ों पर नजर डालते हैं – उन्होंने सिंगल्स, डबल्स और ट्रिपल्स के लिए 22 गज के बीच कुल 277 किलोमीटर दौड़ लगाई है।

यहां पढ़िए: ‘इस मैच के दौरान बाहर का माहौल बहुत अलग होता है’- भारत-पाक मुकाबले को लेकर बोले विराट कोहली

कोहली ने पिच पर अपने पार्टनर के लिए भी 233 किलोमीटर की दौड़ लगाई है, नतीजन उन्होंने इतने वर्षों में कुल दूरी 510 किलोमीटर की दौड़ लगाई है। कोहली टी-20 वर्ल्डकप में भारत द्वारा सफलतापूर्वक हासिल किए गए 10 में से 9 लक्ष्यों का हिस्सा रहे हैं, और इस दौरान उनका औसत 270.5 रहा है। विराट कोहली ने नौ देशों में ODI मैच खेले हैं, और उन्होंने उन सभी देशों में शतक बनाए हैं।

इसके अलावा, उन्होंने जिन 8 देशों के खिलाफ खेला है, उनमें से 7 में उन्होंने शतक जड़े हैं। कोहली ने साल 2018 में फरवरी और अक्टूबर के बीच दस पारियों में लगभग 1000 रन बनाए। इस बीच, विराट कोहली ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 15 साल पूरे करने के अवसर पर एक बहुत ही सिंपल और गहरे मतलब वाली पोस्ट शेयर की है। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी एक तस्वीर आसमान की ओर देखते हुए शेयर की और कैप्शन में लिखा: ‘सदैव आभारी 🙏’।

यहां देखिए Virat Kohli की वो पोस्ट –

close whatsapp