Twitter Reactions: वेस्टइंडीज पर हावी रही ऑस्ट्रेलिया, देखें पहले दिन का खेल खत्म होने पर फैंस ने किस तरह दिए रिएक्शन - क्रिकट्रैकर हिंदी

Twitter Reactions: वेस्टइंडीज पर हावी रही ऑस्ट्रेलिया, देखें पहले दिन का खेल खत्म होने पर फैंस ने किस तरह दिए रिएक्शन

वेस्टइंडीज की पहली पारी 188 रनों पर सिमट गई है। 

Australia vs West Indies, 1st Test (Image Credit- Twitter X)
Australia vs West Indies, 1st Test (Image Credit- Twitter X)

AUS vs WI 1st Test Day-1: ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज के बीच पहले टेस्ट मैच की आज 17 जनवरी, बुधवार को एडिलेड ओवल मैदान पर शुरूआत हुई, और खेल के पहले दिन ही मेजबान टीम ने मेहमान टीम पर अच्छी बढ़त बना ली है। दूसरी ओर, पहले टेस्ट का पहला दिन समाप्त होने के बाद सोशल मीडिया के माध्यम से फैंस ने काफी रिएक्शन दिए हैं।

तो वहीं आपको इस मैच का हाल बताएं तो मेजबान ऑस्ट्रेलिया ने टाॅस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया, जो उनके लिए एकदम सही साबित हुआ। बता दें कि पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज की पहली पारी 62.1 ओवरों में मात्र 188 रनों पर सिमट गई।

वेस्टइंडीज की ओर से पहली पारी में किर्क मैकेंजी ही 50 रनों की बड़ी पारी खेल पाए। इसके अलावा और कोई खिलाड़ी अधिक रन नहीं बना सका। हालांकि, अंत में तेज गेंदबाज शमार जोसेफ ने 36 रनों की पारी खेली, जिसकी बदौलत कैरेबियाई टीम इस टारगेट तक पहुंचने में सफल रही।

दूसरी ओर, ऑस्ट्रेलिया की गेंदबाजी के बारे में बात की जाए तो कप्तान पैट कमिस और जोश हेजलवुड को चार-चार विकेट मिले। इसके अलावा मिचेल स्टार्क व नाथन लियोन को एक-एक विकेट मिला। तो वहीं दिन की समाप्ति पर ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 21 ओवर बाद 2 विकेट के नुकसान पर 59 रन बना लिए हैं।

क्रीज पर इस समय ओपनर उस्मान ख्वाजा 30* और ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन 6* रन बनाकर मौजूद हैं। तो वहीं स्टीव स्मिथ 12 और मार्नस लाबुशेन 10 रन बनाकर आउट हो चुके हैं। वेस्टइंडीज की ओर से फिलहाल शमार जोसेफ को 2 विकेट मिले हैं। खैर, देखने लायक बात होगी कि क्या खेल के दूसरे दिन वेस्टइंडीज वापसी कर पाती है या नहीं?

देखें फैंस ने किस तरह दिए रिएक्शन

ये भी पढ़ें- IND vs AFG: जाने बैंगलोर एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में भारत बनाम अफगानिस्तान टी20 रिकाॅर्ड्स व आंकड़े?

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?