Rishabh Pant की ऐसी फिटनेस देख, ईशान किशन की नींद उड़ गई है अब पूरी तरह
Rishabh Pant की नई रील वीडियो ने दी फैन्स को बड़ी राहत।
अद्यतन - Jan 17, 2024 5:42 pm

Rishabh Pant और ईशान किशन ने टीम इंडिया से खेलते हुए युवा उम्र में कई रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं, अब एक अपनी चोट के कारण क्रिकेट से दूर है और तो दूसरा विवादों के चलते टीम के साथ नहीं हैं। इस बीच टीम इंडिया में जगह बनाए रखने का जोर जारी है, ऐसे में पंत के नए वीडियो ने ईशान को टेंशन दे दी है।
ईशान किशन का तो विवाद ही अलग है
जी हां, ईशान किशन ने निजी कारणों के चलते क्रिकेट से ब्रेक लिया था, लेकिन फिर वो दुबई में पार्टी कर रहे थे और टीवी शो में गए थे। ये बात बोर्ड को पसंद नहीं आई है और उन्होंने ईशान को अफगानिस्तान के साथ-साथ इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए नहीं चुना। दूसरी ओर खबरें ये भी है कि ईशान को टीम से खेलने के मौके नहीं मिल रहे थे और इसी कारण के चलते उन्होंने अफ्रीका के खिलाफ हुई 2 टेस्ट मैचों की सीरीज से अपना नाम वापस लिया था। वहीं ये खिलाड़ी रणजी मैच भी नहीं खेल रहा है और ऐसे में विवाद बढ़ता ही जा रहा है।
Rishabh Pant की इस रील ने ईशान किशन के होश उड़ दिए हैं
*Rishabh Pant की नई रील वीडियो ने दी फैन्स को बड़ी राहत।
*अपनी नई रील वीडियो में वर्क आउट करते हुए दिखाए दिए पंत।
*पंत की फिटनेस हुई शानदार, बल्लेबाजी करने के लिए हैं तैयार।
*ऐसे में पंत की वापसी के बाद ईशान किशन की हो सकती है टीम से छुट्टी।
एक नजर Rishabh Pant की उस नई रील वीडियो पर
ईशान ने भी कुछ दिनों पहले एक वीडियो किया था पोस्ट
टीम इंडिया के खिलाड़ी अब लगातार मैदान पर नजर आएंगे
जी हां, टीम इंडिया के खिलाड़ियों को अब लगातार क्रिकेट खेलना है, आज अफगान टीम के खिलाफ टी20 सीरीज खत्म हो जाएगी। उसके बाद टीम इंडिया इंग्लैंड के टेस्ट सीरीज खेलेगी और उस सीरीज में कुल 5 मैच होंगे, टेस्ट सीरीज के बाद IPL का आगाज हो जाएगा और फिर जून में टी20 वर्ल्ड कप होगा।