कोरोना से जंग लड़ रहे शिखर धवन अभी भी मुस्कुराते हुए टीम इंडिया को कर रहे हैं फुल सपोर्ट - क्रिकट्रैकर हिंदी

कोरोना से जंग लड़ रहे शिखर धवन अभी भी मुस्कुराते हुए टीम इंडिया को कर रहे हैं फुल सपोर्ट

वनडे सीरीज की शुरुआत से ठीक पहले शिखर धवन हुए थे कोरोना संक्रमित।

Shikhar Dhawan (Photo source: Instagram)
Shikhar Dhawan (Photo source: Instagram)

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है। सीरीज से पहले यह माना जा रहा था कि दक्षिण अफ्रीका में बतौर सलामी बल्लेबाज शानदार प्रदर्शन करने वाले शिखर धवन ही इस सीरीज में भी रोहित शर्मा के साथ पारी की शुरुआत करेंगे।

लेकिन ऐसा नहीं हो सका, क्योंकि सीरीज की शुरुआत से ठीक पहले टीम इंडिया के गब्बर यानी की शिखर धवन कोरोना संक्रमित हो गए। उनके साथ-साथ श्रेयस अय्यर, ऋतुराज गायकवाड़ अक्षर पटेल समेत कुछ और खिलाड़ी भी इस खतरनाक वायरस के चपेट में आ गए और इस सीरीज के लिए टीम इंडिया का सफर थोड़ा मुश्किल हो गया।

होटल से ही टीम इंडिया को पूरा सपोर्ट कर रहे हैं शिखर धवन

भले शिखर धवन इस वक्त टीम के साथ मौजूद न हो लेकिन उनके हौसले अभी भी बुलंद हैं। शिखर धवन इस वक्त टीम के साथी खिलाड़ियों से अलग क्वारंटाइन कर रहे हैं और वहीं से भारतीय टीम को पूरा सपोर्ट कर रहे हैं। दरअसल हाल ही में धवन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक तस्वीर साझा की है, जिसमें वो होटल से टीम को समर्थन दे रहे हैं।

यहां देखिए शिखर धवन का वह पोस्ट

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Shikhar Dhawan (@shikhardofficial)

वहीं अगर मुकाबले की बात करें तो टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। ये फैसला भारतीय टीम के लिए सही साबित हुआ, क्योंकि वेस्टइंडीज की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 176 रन पर सिमट गई। टीम इंडिया के गेंदबाजों ने वेस्टइंडीज को 43.5 ओवर में 176 रनों पर ऑलआउट कर दिया। भारत के लिए 4 विकेट चहल ने झटके, जबकि 3 विकेट वॉशिंग्टन सुंदर को मिले।

वनडे सीरीज का पहला मुकाबला जीतने के लिए 177 रन का लक्ष्य मिला था। इस लक्ष्य को भारत की टीम ने 28 ओवर में 4 विकेट खोकर हासिल कर लिया और मैच 6 विकेट से जीतकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली। भारत के लिए 60 रन कप्तान रोहित शर्मा ने बनाए, जबकि 28 रन ईशान किशन के बल्ले से निकले। सूर्य कुमार यादव 34 रन और डेब्यू कर रहे दीपक हुड्डा 26 रन बनाकर  नाबाद लौटे।

close whatsapp