IPL स्पॉन्सरशिप

रातों-रात BCCI को हुआ 2500 करोड़ का फायदा, टाटा ने अगले पांच साल के लिए जीता IPL स्पॉन्सरशिप

मार्च के अंत में शुरू हो सकता है IPL 2024

TATA IPL Trophy. (Image Source: BCCI-IPL)
TATA IPL Trophy. (Image Source: BCCI-IPL)

आईपीएल 2024 को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही है। इस लीग से जुड़ी एक बड़ी अपडेट सामने निकलकर आ रही है जो इसके स्पॉन्सर से जुड़ी हुई है। दरअसल BCCI ने आईपीएल के टाइटल स्पॉन्सरशिप के लिए टेंडर जारी किया था। आदित्य बिरला ग्रुप ने बड़ी बोली लगाई थी, लेकिन टाटा & सन्स ने 2500 करोड़ रुपये (500 करोड़ रुपये सालाना) की बोली लगाते हुए अगले पांच सालों के लिए स्पॉन्सरशिप के अधिकार हासिल कर लिए हैं।

इसका मतलब है कि 2028 तक अब टाटा ही आईपीएल का स्पॉन्सर होगा। क्रिकबज के अनुसार, इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के टाइटल स्पॉन्सरशिप अधिकारों को टाटा सन्स ने हासिल कर लिया। टाटा को यह अधिकार अगले पांच साल के लिए हासिल किए हैं। इसके लिए वह कुल 2500 करोड़ रुपये (500 करोड़ रुपये सालाना) की कीमत चुकाएगा।

2018 में वीवो को मिला था स्पॉन्सरशिप

इससे पहले वीवो द्वारा भी 2018 में आईपीएल के टाइटल स्पॉन्सर के राइट्स पांच साल के लिए लिए गए थे। इसमें 2199 करोड़ की डील हुई थी। लेकिन बीच में एक साल कोरोना के कारण यह डील रुक गई थी। इसके बाद इसे 6 साल तक चलाया गया था।

फिर 2022 में जब भारत और चीन के बीच विवाद बढ़ा तो टाटा की इसमें एंट्री हुई और उसने वीवो का कवर अमाउंट और 365 करोड़ रुपए पर सीजन देने का फैसला कर लिया। इसके बाद टाटा को आईपीएल के टाइटल स्पॉन्सर के राइट्स मिल गए थे।

मार्च 2024 के अंत में शुरू होगा IPL का आगामी सीजन

आईपीएल का 17वां संस्करण मार्च 2024 के अंत में शुरू होने की उम्मीद है। 2023 संस्करण एमएस धोनी की अगुवाई वाली चेन्नई सुपर किंग्स ने एक शानदार अभियान के बाद जीता था, जहां उन्होंने गुजरात टाइटंस को एक रोमांचक फाइनल मुकाबले में हराया था।

इसके अलावा, आगामी संस्करण की नीलामी पूरी होने के साथ, सभी फ्रेंचाइजी ने अपनी टीमों को ढेर सारे स्टार खिलाड़ियों को शामिल किया है और प्रशंसक यह जानने के लिए उत्सुक हैं कि 2024 में खिताब कौन जीतेगा।

यह भी पढ़ें: जनवरी 20- आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

close whatsapp