कौन हैं सना जावेद, जिसकी खूबसूरती की गिरफ्त में आकर सानिया मिर्जा का प्यार भुला बैठे शोएब मलिक? - क्रिकट्रैकर हिंदी

कौन हैं सना जावेद, जिसकी खूबसूरती की गिरफ्त में आकर सानिया मिर्जा का प्यार भुला बैठे शोएब मलिक?

सना जावेद ने हाल ही में अपने पहले पति से तलाक लिया था।

Sana Javed and Shoaib Malik. (Image Source: Instagram)
Sana Javed and Shoaib Malik. (Image Source: Instagram)

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और सीनियर ऑलराउंडर शोएब मलिक (Shoaib Malik) ने आज 20 जनवरी को पूरे क्रिकेट जगत को चौंकाते हुए भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा (Sania Mirza) के खुला करने के बाद अपनी तीसरी शादी की घोषणा की।

आपको बता दें, शोएब मलिक (Shoaib Malik) और सानिया मिर्जा (Sania Mirza) साल 2010 में शादी के बंधन में बंधे थे, और वे अक्टूबर 2018 में इजहान के माता-पिता बने थे। हालांकि, इस कपल के अलग होने के बाद अब पांच वर्षीय इजहान मिर्जा मलिक अपनी मां सानिया के साथ दुबई और हैदराबाद में रहता है।

यहां पढ़िए: जका अशरफ ने पाकिस्तान क्रिकेट को दिया बड़ा झटका, कहा- ‘इस तरह काम करना संभव नहीं’

इस बीच, शोएब मलिक (Shoaib Malik) ने 20 जनवरी को खुलासा किया की कि उन्होंने कराची में फेमस पाकिस्तानी एक्ट्रेस सना जावेद (Sana Javed) से शादी कर ली है। शोएब ने अपनी नई वाइफ सना के साथ शादी समारोह की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए अपनी तीसरी शादी का ऐलान किया।

यहां देखिए Shoaib Malik की वायरल पोस्ट

कौन हैं Sana Javed?

सना जावेद एक पाकिस्तानी एक्ट्रेस हैं, जो कई लोकप्रिय ड्रामा धारावाहिकों और पाकिस्तानी फिल्मों में अपनी अदाकारी बिखेर चुकी हैं। सना ने साल 2012 में शहर-ए-ज़ात और प्यारे अफजल से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। इससे पहले उन्होंने मॉडलिंग की।

हालांकि, सना को रोमांटिक ड्रामा ‘खानी’ में मुख्य भूमिका निभाने के बाद एक्टिंग जगत में पहचान मिली, जिसके लिए उन्हें लक्स स्टाइल अवार्ड्स में नॉमिनेट किया गया था। लेकिन सना जावेद को असल तारीफ ‘रुसवाई’ और ‘डंक’ ड्रामे के लिए मिली। सना आखिरी बार सेराज उल हक द्वारा निर्देशित रोमांटिक ड्रामा सुकून में नजर आई थी।

Sana Javed की पहली शादी उमैर जसवाल से हुई थी

सना जावेद ने साल 2020 में एक प्राइवेट समारोह में पाकिस्तानी अभिनेता और गायक-गीतकार उमैर जसवाल के साथ शादी की थी। लेकिन Siasat.com के अनुसार, सना और उमैर की शादी ज्यादा समय तक नहीं चली, और वे जल्द ही अलग रहने लगे। सना और उमैर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से भी अपनी तस्वीरें भी डिलीट कर दी।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?