आईपीएल अपने दम पर खड़ा हुआ है लेकिन मुझे लगता है कि SA20 भी उससे पीछे नहीं है: मार्क बुचर - क्रिकट्रैकर हिंदी

आईपीएल अपने दम पर खड़ा हुआ है लेकिन मुझे लगता है कि SA20 भी उससे पीछे नहीं है: मार्क बुचर

हेनरिक क्लासेन SA20 में अभी सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों में सबसे ऊपर हैं। उन्होंने इस टूर्नामेंट में अभी तक 13 पारियों में 526 रन बनाए हैं।

Mark Butcher. (Photo by Philip Brown/Popperfoto/Popperfoto via Getty Images)
Mark Butcher. (Photo by Philip Brown/Popperfoto/Popperfoto via Getty Images)

इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर मार्क बुचर ने हाल ही में SA20 की आधिकारिक वेबसाइट पर साझा की गई एक्सक्लूसिव वीडियो पर कहा कि इस समय टी20 क्रिकेट में डरबन सुपर जायंट्स के विस्फोटक बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन से बेहतरीन बल्लेबाज और कोई नहीं है। बता दें, हेनरिक क्लासेन का प्रदर्शन अभी तक इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट में काफी अच्छा रहा है। मार्क बुचर की बात की जाए तो वो SA20 में कॉमेंटेटर के रूप में कार्य कर रहे हैं।

यही नहीं आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 में पूर्व इंग्लिश खिलाड़ी भारत में ही थे और उन्होंने वहां क्लासेन को इंग्लैंड के खिलाफ मुंबई में 67 गेंदों में 109 रनों की तूफानी पारी खेलते हुए देखा था। सिर्फ वनडे क्रिकेट में ही नहीं बल्कि टी20 क्रिकेट में भी क्लासेन का प्रदर्शन काफी अच्छा रहा है। वो SA20 में अभी सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों में सबसे ऊपर हैं। उन्होंने इस टूर्नामेंट में अभी तक 13 पारियों में 526 रन बनाए हैं।

मार्क बुचर ने कहा कि, ‘मुझे लगता है कि हेनरिक क्लासेन SA20 के दूसरे संस्करण में भी सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज होंगे। वो इस समय जबरदस्त फॉर्म में है और दुनिया में इस समय उनसे अच्छा टी20 बल्लेबाज और कोई नहीं है।’

इंडियन प्रीमियर लीग को लेकर पूर्व इंग्लिश खिलाड़ी ने आगे कहा कि, ‘मुझे लगता है कि SA20 उसी के पास है। इंडियन प्रीमियर लीग काफी ऊपर है और सभी लीग वहां तक पहुंचाना चाहती है लेकिन ऐसा नहीं है। SA20 का भी दूसरा ही संस्करण खेला जा रहा है लेकिन इस टूर्नामेंट की क्वालिटी सच में काफी शानदार है।’

विल जैक्स के डरबन सुपर जायंट्स के खिलाफ शतक को लेकर मार्क बुचर ने दिया बड़ा बयान

मार्क बुचर ने आगे कहा कि, ‘विल जैक्स ने प्रिटोरिया टीम की ओर से खेलते हुए डरबन फ्रेंचाइजी के खिलाफ जबर्दस्त बल्लेबाजी की और 40 गेंदों में 100 रन बनाए। वो मेरे ही पुराने क्लब सरे की ओर से खेलते हैं। उन्होंने जबरदस्त बल्लेबाजी की और अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।

यह टूर्नामेंट सच में काफी अच्छा है और इसमें अभी तक कई बेहतरीन मुकाबला देखने को मिले हैं। मुझे पूरी उम्मीद है कि आने वाले समय में इस टूर्नामेंट में और भी कई शानदार मैच खेले जाएंगे और इसकी फैन फॉलोइंग काफी तेजी से बढ़ेगी।’

 

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?