चार साल बाद लौट रहा है BCCI का NAMAN Awards; इन दो भारतीयों को मिलेगा खास सम्मान - क्रिकट्रैकर हिंदी

चार साल बाद लौट रहा है BCCI का NAMAN Awards; इन दो भारतीयों को मिलेगा खास सम्मान

विराट कोहली BCCI के इस NAMAN अवार्ड्स में शामिल नहीं होंगे।

Team India (Photo Source: Getty Images)
Team India (Photo Source: Getty Images)

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) NAMAN अवार्ड्स के दूसरे संस्करण की मेजबानी करने के लिए तैयार है। आपको बता दें, NAMAN अवार्ड्स (Naman Awards) समारोह 2020 के बाद कोविड-19 महामारी के कारण संभव नहीं हो सका, इसलिए पिछले तीन वर्षों के विजेताओं को कथित तौर पर उनकी उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया जाएगा।

अब BCCI चार साल के अंतराल के बाद 23 जनवरी 2024 को हैदराबाद में अपने वार्षिक पुरस्कार समारोह NAMAN अवार्ड्स (Naman Awards) की मेजबानी करने के लिए तैयार है। खबरों के अनुसार, BCCI के इस वार्षिक पुरस्कार समारोह में साल 2020-22 के विजेताओं के साथ-साथ 2023 के विजेताओं को भी सम्मानित किया जाएगा, जिसमें रवि शास्त्री और शुभमन गिल शामिल हैं।

BCCI के Naman Awards 2024 रवि शास्त्री और शुभमन गिल के लिए होगा खास

BCCI अवार्ड 2024 या Naman Awards 2024 भारत और इंग्लैंड के बीच हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में 25 जनवरी से खेले जाने वाले पहले टेस्ट मैच से दो दिन पहले आयोजित किया जाएगा, जहां इंग्लैंड क्रिकेट टीम भी पहुंच सकती है। PTI और इंडिया टुडे के अनुसार, भारत के पूर्व मुख्य कोच रवि शास्त्री को प्रतिष्ठित लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड दिया जाना हैं।

यहां पढ़िए: IND vs ENG: इंग्लैंड के बैजबॉल अप्रोच से होगा टीम इंडिया को फायदा- बुमराह का चौंकाने वाला बयान

सीके नायडू अवार्ड पाने के लिए रवि शास्त्री, कपिल देव, सुनील गावस्कर, सैयद किरमानी और क्रिस श्रीकांत तैयार हैं। शुभमन गिल को साल 2023 के लिए सर्वश्रेष्ठ पुरुष क्रिकेटर का पॉली उमरीगर अवार्ड मिलने वाला है। पॉली उमरीगर अवार्ड के 5 बार विजेता विराट कोहली BCCI के इस NAMAN अवार्ड्स में शामिल नहीं होंगे, क्योंकि पूर्व भारतीय कप्तान ने इंग्लैंड के खिलाफ पहले दो टेस्ट से अपना नाम वापस ले लिया है।

यहां जानें Naman Awards को लेकर सारी जानकारी

BCCI अवार्ड 2024 कब होंगे?

BCCI अवार्ड 2024 मंगलवार 23 जनवरी को भारतीय समयानुसार शाम 6:00 बजे शुरू होंगे।

BCCI अवार्ड 2024 कहां आयोजित किया जाएगा?

BCCI अवार्ड 2024 हैदराबाद में होंगे।

BCCI अवार्ड 2024 की लाइव-स्ट्रीमिंग कहां देख सकते हैं?

BCCI अवार्ड 2024 को जियो सिनेमा ऐप और वेबसाइट पर ऑनलाइन लाइव-स्ट्रीम किया जाएगा।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?