IND vs ENG 2024: शोएब बशीर को नहीं मिली भारत में एंट्री; कोच ब्रेंडन मैकुलम और ECB ने लगाई सरकार से मदद की गुहार - क्रिकट्रैकर हिंदी

IND vs ENG 2024: शोएब बशीर को नहीं मिली भारत में एंट्री; कोच ब्रेंडन मैकुलम और ECB ने लगाई सरकार से मदद की गुहार

ब्रेंडन मैकुलम ने खुलासा किया है कि ECB ने भारत सरकार और BCCI से इस मामले में मदद मांगी है।

Shoaib Bashir. (Image Source: Getty Images)
Shoaib Bashir. (Image Source: Getty Images)

England’s tour of India 2024, IND vs ENG: बेन स्टोक्स की अगुआई वाली इंग्लैंड क्रिकेट टीम (England Cricket Team) कल रात 21 जनवरी को हैदराबाद पहुंची, जहां वे आगामी पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मैच में मेजबान भारत का सामना करेंगे।

हालांकि, 25 जनवरी से शुरू हो रहे पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड क्रिकेट टीम (England Cricket Team) अपने युवा ऑफस्पिनर शोएब बशीर (Shoaib Bashir) के बिना भारत पहुंची। दरअसल, समरसेट के लिए घरेलू क्रिकेट खेलने वाले अनकैप्ड ऑफस्पिनर शोएब बशीर (Shoaib Bashir) के माता-पिता पाकिस्तानी मूल के हैं, जिस कारण उनका वीजा क्लियर नहीं हो पाया।

अब तक भारत नहीं पहुंचे Shoaib Bashir

शोएब बशीर (Shoaib Bashir) वीजा मुद्दों के कारण UAE में ही फंस गए हैं, जहां इंग्लैंड टीम ने ट्रेनिंग कैंप आयोजित किया था। बशीर अभी भी अबू धाबी में ही हैं, क्योंकि कागजी कार्रवाई में देरी के कारण वह इंग्लैंड टीम के बाकी सदस्यों के साथ हैदराबाद की यात्रा नहीं कर पाए।

यहां पढ़िए: IND vs ENG: पहले दो टेस्ट मैच से विराट कोहली ने अपना नाम लिया वापस, सामने आई बड़ी वजह

समरसेट ऑफस्पिनर के साथ इस समय UAE में इंग्लैंड और वेल्श क्रिकेट बोर्ड (ECB) के क्रिकेट संचालन के नए प्रबंध निदेशक स्टुअर्ट हूपर मौजूद हैं। इस बीच, इंग्लैंड के मुख्य कोच ब्रेंडन मैकुलम (Brendon McCullum) ने खुलासा किया है कि ECB ने भारत सरकार और सभी संबंधित अधिकारियों के सामने इस मामले को उठाया है और उन्हें अगले 24 घंटों में पॉजिटिव खबर की उम्मीद है।

उसके वीजा को लेकर कुछ समस्याएं हैं: Brendon McCullum

क्रिकबज के अनुसार, ब्रेंडन मैकुलम ने कहा: “हमें उम्मीद है कि बैश (शोएब बशीर) कल हमारे साथ जुड़ेगा। उसके वीजा को लेकर कुछ समस्याएं हैं। हमें BCCI और भारत सरकार पर पूरा भरोसा है कि वे जल्द ही इस समस्या का समाधान ढूंढ लेंगे। इन सब चीजों में समय तो लगता है ना?

हर कोई अपना काम कर रहा है, जो वो कर सकता है। यह एक ऐसी प्रक्रिया है, जिससे हमें गुजरना होगा और हमें पूरा विश्वास है कि हमें पॉजिटिव रिजल्ट मिलने वाले हैं। वह वहां अकेला नहीं है। हम उम्मीद कर रहे हैं कि आज खबर आएगी कि उसका वीजा क्लियर गया है, फिर हम उसे इस सीरीज में शामिल कर लेंगे।”

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?