IND vs ENG 2024: भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए हैदराबाद पहुंची इंग्लैंड क्रिकेट टीम, एयरपोर्ट से लेकर टीम होटल तक नजारा था देखने लायक - क्रिकट्रैकर हिंदी

IND vs ENG 2024: भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए हैदराबाद पहुंची इंग्लैंड क्रिकेट टीम, एयरपोर्ट से लेकर टीम होटल तक नजारा था देखने लायक

इंग्लैंड क्रिकेट टीम को राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पहुंचने से पहले एक बड़ा झटका लगा है!

England Cricket Team. (Image Source: X)
England Cricket Team. (Image Source: X)

England’s tour of India 2024, IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जाने वाली आगामी पांच मैचों की टेस्ट सीरीज को लेकर उत्साह और भी बढ़ गया हैं, क्योंकि बेन स्टोक्स की अगुवाई वाली इंग्लैंड क्रिकेट टीम (England Cricket Team) पहले मैच के लिए 21 जनवरी को हैदराबाद पहुंच चुकी हैं।

इंग्लैंड टेस्ट टीम के मुख्य कोच ब्रेंडन मैकुलम और उनकी टीम अबू धाबी में अपने ट्रेनिंग कैंप के बाद रविवार 21 जनवरी की रात हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंची। आपको बता दें, इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने एक हफ्ते तक UAE में इस टेस्ट सीरीज के लिए ट्रेनिंग कैंप आयोजित किया था।

यहां पढ़िए: IND vs ENG: हैदराबाद टेस्ट मैच से पहले फैंस को लगा बड़ा झटका..! Offline नहीं सिर्फ Online ही बिकेंगे टिकट

PTI और ANI द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफार्म X पर शेयर किए गए वीडियो में देखा जा सकता है कि जो रूट, जॉनी बेयरस्टो, ओली पॉप, बेन स्टोक्स, ब्रेंडन मैकुलम और अन्य खिलाड़ी भारत के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले के लिए राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर अपने कदम रख चुके हैं। अब इंग्लैंड क्रिकेट टीम (England Cricket Team) के भारत की सरजमीं पर आगमन का वीडियो पूरे सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

यहां देखिए England Cricket Team के भारत आगमन का वीडियो

इस बीच, इंग्लैंड क्रिकेट टीम को एक बड़ा झटका लगा है, क्योंकि उनके स्टार बल्लेबाज हैरी ब्रूक व्यक्तिगत कारणों से सीरीज से बाहर हो गए हैं और घर वापस चले गए हैं। अब इंग्लैंड टीम में हैरी ब्रुक की जगह मध्य क्रम के बल्लेबाज और ऑफ स्पिनर डैन लॉरेंस को शामिल किया गया है।

यहां देखिए भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए इंग्लैंड का स्क्वॉड

बेन स्टोक्स (कप्तान), रेहान अहमद, जेम्स एंडरसन, गस एटकिंसन, जॉनी बेयरस्टो (विकेटकीपर), शोएब बशीर, डैन लॉरेंस, जैक क्रॉली, बेन डकेट, बेन फॉक्स, टॉम हार्टले, जैक लीच, ओली पोप, ओली रॉबिन्सन, जो रूट , मार्क वुड।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?