दिनेश कार्तिक ने लिया नया घर, परिवार संग की गृह प्रवेश पूजा, देखें तस्वीरें - क्रिकट्रैकर हिंदी

दिनेश कार्तिक ने लिया नया घर, परिवार संग की गृह प्रवेश पूजा, देखें तस्वीरें

भारतीय टीम के अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने अपने नए घर की तस्वीरों को सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

Dinesh Karthik (Pic Source-Twitter)
Dinesh Karthik (Pic Source-Twitter)

भारतीय टीम के अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने अपने नए घर की तस्वीरों को सोशल मीडिया पर शेयर किया है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर गृह प्रवेश की तस्वीरों को पोस्ट करते हुए तमाम फैंस को यह खुशखबरी दी।

बता दें, दिनेश कार्तिक भारत के अनुभवी खिलाड़ियों में से एक हैं और उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में जबरदस्त प्रदर्शन किया है। इंडियन प्रीमियर लीग 2022 में दिनेश कार्तिक ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की ओर से जबर्दस्त बल्लेबाजी की थी और अपनी टीम के लिए महत्वपूर्ण रन बनाए थे। यही नहीं उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भी धमाकेदार वापसी की।

दिनेश कार्तिक ने अपने गृह प्रवेश की तस्वीरों को सोशल मीडिया पर साझा किया और इसके कैप्शन पर लिखा कि, ‘यह नई शुरुआत और यादों को ताजा बनाने के लिए।’

यह रहा दिनेश कार्तिक का इंस्टाग्राम पोस्ट:

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Dinesh Karthik (@dk00019)

बता दें, दिनेश कार्तिक ने भारतीय टीम की ओर से 26 टेस्ट मुकाबलों में 25 के औसत से 1025 रन बनाए हैं। उनके नाम इस प्रारूप में सात अर्धशतक और एक शतक भी है। यही नहीं दिनेश कार्तिक ने भारतीय टीम की ओर से 94 वनडे मुकाबले भी खेले हैं जिसमें उन्होंने 30 के ऊपर के औसत और 73 के ऊपर के स्ट्राइक रेट से 1752 रन बनाए हैं। वनडे फॉर्मेट में उनके नाम 9 अर्धशतक हैं।

दिनेश कार्तिक ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 60 टी20 मैच भी खेले हैं जिसमें उन्होंने 26 के ऊपर के औसत और 142 के ऊपर के स्ट्राइक रेट से 686 रन बनाए हैं जिसमें एक अर्धशतक शामिल है। दिनेश कार्तिक के पास आईपीएल का भी काफी अनुभव है। उन्होंने आईपीएल में 242 मैच खेले हैं जिसमें अनुभवी खिलाड़ी ने 25 के ऊपर के औसत और 137 के ऊपर के स्ट्राइक रेट से 4516 रन बनाए हैं। इसमें 20 अर्धशतक शामिल है।

इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में भी दिनेश कार्तिक जबरदस्त प्रदर्शन करना चाहेंगे और भारतीय टीम में वापसी भी करना चाहेंगे। इस साल टी20 वर्ल्ड कप 2024 भी खेला जाना है और दिनेश कार्तिक की निगाहें इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट पर जरूर होगी।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?