जसप्रीत बुमराह और रवींद्र जडेजा की चोट को लेकर BCCI है चिंतित - क्रिकट्रैकर हिंदी

जसप्रीत बुमराह और रवींद्र जडेजा की चोट को लेकर BCCI है चिंतित

जसप्रीत बुमराह अब अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी करने के लिए फिट हैं लेकिन ऑल इंडिया चयन समिति इस बेहतरीन खिलाड़ी को लेकर जल्दबाजी नहीं करना चाहती।

Jasprit Bumrah (Image Source: BCCI)
Jasprit Bumrah (Image Source: BCCI)

भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह अब अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी करने के लिए फिट हैं लेकिन ऑल इंडिया चयन समिति इस बेहतरीन खिलाड़ी को लेकर जल्दबाजी नहीं करना चाहती। बता दें, चोटिल होने की वजह से बुमराह ना तो एशिया कप में प्रतिभाग कर पाए थे और ना ही टी-20 वर्ल्ड कप में।

कई द्विपक्षीय सीरीज में भी वो खेल नहीं पाए थे और इसी वजह से भारतीय टीम का प्रदर्शन महत्वपूर्ण मुकाबलों में इतना अच्छा नहीं रहा था। हालांकि मैनेजमेंट अभी बुमराह को लेकर जल्दबाजी नहीं कर रही है।

कुछ वैसा ही हाल ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा के साथ भी है। ESPNक्रिकइंफो की रिपोर्ट्स के मुताबिक, ऑलराउंडर रवींद्र  जडेजा को बांग्लादेश सीरीज के लिए भारतीय टीम में शामिल किया गया था लेकिन उनकी चोट सही समय में ठीक नहीं हो पाई।

वहीं रोहित शर्मा भी अंगूठे में लगी चोट की वजह से श्रीलंका के खिलाफ टी-20 सीरीज में भाग नहीं ले पाएंगे। हालांकि वो वनडे सीरीज में वापसी करेंगे। शर्मा ने अपनी ट्रेनिंग शुरू कर ली है और अनुमान लगाया जा सकता है कि जनवरी के पहले हफ्ते में वो पूरी तरह से फिट हो जाएंगे।

भारतीय टीम में कई खिलाड़ी चोटिल हैं

वहीं दूसरी ओर अनुभवी बल्लेबाज केएल राहुल और विराट कोहली को भी टी-20 सीरीज में आराम दिया गया है। विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को भी दल में शामिल नहीं किया गया है। ऋषभ पंत के घुटने में चोट लगी हुई है और उन्हें 3 जनवरी 2023 को NCA में रिपोर्ट करना है। अनुमान लगाया जा रहा है कि उन्हें वहां 15 दिनों तक समय बिताना होगा। पंत न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया सीरीज से पहले पूरी तरह से ठीक हो सकते हैं।

वहीं प्रसिद्ध कृष्णा और दीपक चहर भी अपनी-अपनी चोट से ठीक हो रहे हैं। प्रसिद्ध कृष्णा को सितंबर में न्यूजीलैंड के खिलाफ इंडिया ए सीरीज में पीठ में चोट लग गई थी। दीपक चहर भी चोटिल हो रखे हैं और टीम मैनेजमेंट यही दुआ कर रही होगी कि यह दोनों खिलाड़ी जल्द से जल्द पूरी तरह से ठीक हो जाए।

close whatsapp