हार्दिक पांड्या ये रील्स रोहित को दिखाने के लिए डाल रहे हैं, लेकिन हिटमैन अपनी मस्ती में मस्त हैं - क्रिकट्रैकर हिंदी

हार्दिक पांड्या ये रील्स रोहित को दिखाने के लिए डाल रहे हैं, लेकिन हिटमैन अपनी मस्ती में मस्त हैं

हार्दिक पांड्या ने फिर से इंस्टाग्राम पर वर्क आउट वाली रील की शेयर।

Hardik And Rohit (Image Credit- Instagram)
Hardik And Rohit (Image Credit- Instagram)

हार्दिक पांड्या भले ही क्रिकेट से दूर हैं, लेकिन वो सोशल मीडिया पर इतने एक्टिव हो गए हैं की आए दिन रील्स पर रील्स शेयर कर रहे हैं। वहीं इन रील्स के कमेंट बॉक्स में कुछ फैन्स उन्हें Support कर रहे हैं, तो कुछ बुरी तरह Troll कर करने में लगे हैं। लेकिन ऑलराउंडर को कोई फर्क नहीं पड़ रहा है और उन्होंने फिर से नई रील पोस्ट कर दी है।

टीम इंडिया के लिए अगले टी20 कप्तान होंगे हार्दिक पांड्या?

पिछले डेढ़ साल में टीम इंडिया ने जो भी टी20 सीरीज खेली थी, उसमें हार्दिक पांड्या ने टीम की कप्तानी की थी। वहीं क्रिकेट के जानकारों का कहना है कि रोहित के बाद, टी20 प्रारूप में हार्दिक टीम इंडिया की कप्तानी करेंगे। लेकिन जून महीने में शुरू होने वाले टी20 वर्ल्ड कप में रोहित ही शायद कप्तानी करे और हार्दिक को उप कप्तानी मिल सकती है।

रोहित की तस्वीर देख, हार्दिक पांड्या ने फिर की रील शेयर

*हार्दिक पांड्या ने फिर से इंस्टाग्राम पर वर्क आउट वाली रील की शेयर।
*इस रील वीडियो में पहले इस खिलाड़ी ने दिखाई अपनी फिट बॉडी।
*उसके बाद ऑलराउंडर ने दिखाया अपना शानदार और कड़ा वर्क आउट।
*अब हार्दिक मैदान पर वापसी करने के लिए हो चुके हैं पूरी तरह से तैयार।

हार्दिक पांड्या कितनी रील शेयर करेंगे भाई?

ये पोस्ट भी देख ही लो ऑलराउंडर का अब

MI टीम ने बदल दी थी इस खिलाड़ी की पूरी लाइफ

जी हां, IPL की मुंबई टीम ने हार्दिक की लाइफ बदलने का काम किया था, जहां इस खिलाड़ी के करियर का आगाज MI टीम से हुआ था और उसके बाद उन्होंने टीम इंडिया में अपनी जगह बनाई थी। फिर एक समय ऐसा आया था जब ऑलराउंडर खराब दौर से गुजर रहा था और लगातार फ्लॉप हो रहा था, जिसके बाद MI टीम ने हार्दिक को रिलीज कर दिया था और वो गुजरात टीम में चले गए थे। लेकिन अब वक्त फिर पलट गया है और हार्दिक फिर से MI टीम में आ गए हैं साथ ही इस बार उनको कप्तानी की जिम्मेदारी भी मिली है।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?