IND vs ENG: जडेजा और अश्विन के बाद यशस्वी जायसवाल ने हैदराबाद में दिखाया अपना जलवा, पहले दिन का खेल खत्म होने तक मेजबान मजबूत स्थिति में - क्रिकट्रैकर हिंदी

IND vs ENG: जडेजा और अश्विन के बाद यशस्वी जायसवाल ने हैदराबाद में दिखाया अपना जलवा, पहले दिन का खेल खत्म होने तक मेजबान मजबूत स्थिति में

भारतीय टीम की ओर से युवा सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने पहले दिन का खेल खत्म होने तक 70 गेंद में 9 चौके और तीन छक्कों की मदद से 76* रनों की तूफानी पारी खेली है।

IND vs ENG (Pic Source-Twitter)
IND vs ENG (Pic Source-Twitter)

भारत और इंग्लैंड के बीच हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में पहला टेस्ट शुरू हो चुका है। पहले टेस्ट के पहले दिन का खेल खत्म होने तक मेजबान भारत ने 23 ओवर में 1 विकेट खोकर 119 रन बनाए है। इंग्लैंड की बात की जाए तो उन्होंने अपनी पहली पारी में सभी विकेट खोकर 246 रन बनाए।

बता दें, इंग्लैंड ने इस मैच में काफी अच्छी शुरुआत की थी लेकिन लंच तक टीम ने 28 ओवर में 108 रन पर 3 विकेट खो दिए। लंच तक भारत की ओर से रविचंद्रन अश्विन ने दो विकेट अपने नाम किए जबकि रवींद्र जडेजा ने 1 विकेट हासिल किया। इसके बाद पहले दिन के खेल का दूसरा सेशन पूरी तरह से भारतीय टीम के नाम रहा।

पहले दिन के दूसरे सेशन में भारतीय टीम ने इंग्लैंड को सिर्फ 107 रन ही बनाने दिया और उनके पांच बल्लेबाजों को वापस पवेलियन की राह दिखाई। इंग्लैंड ने दूसरे सेशन का खेल खत्म होने तक 59 ओवर में आठ विकेट खोकर 215 रन ही बनाए। इस सेशन तक भारतीय टीम की ओर से जसप्रीत बुमराह ने एक विकेट, रविचंद्रन अश्विन ने दो विकेट, अक्षर पटेल ने भी दो विकेट और रवींद्र जडेजा ने 3 विकेट हासिल कर लिए थे।

खेल का तीसरा सेशन भी भारतीय टीम ने अपने ही नाम किया। उन्होंने पहले इंग्लैंड को 246 रन पर ऑलआउट किया और फिर पहले दिन का खेल खत्म होने तक एक विकेट खोकर 119 रन बनाए।

रविचंद्रन अश्विन और रवींद्र जडेजा के सामने इंग्लैंड ने घुटने टेके

बता दें, इंग्लैंड की ओर से कप्तान बेन स्टोक्स ने काफी अच्छी बल्लेबाजी की और 88 गेंदों में छह चौके और तीन छक्कों की मदद से 70 रन बनाए। इस मैच में इंग्लैंड ने शुरुआत तो काफी अच्छी की थी लेकिन भारतीय स्पिनर्स ने मेजबान को जबरदस्त वापसी करवाई । बेन स्टोक्स के अलावा अनुभवी बल्लेबाज जो रूट ने 29 रनों का योगदान दिया जबकि जॉनी बेयरस्टो ने 37 रनों की बहुमूल्य पारी खेली। बेन डकेट ने 35 रनों की शानदार पारी खेली।

भारत की ओर से रविचंद्रन अश्विन और रवींद्र जडेजा ने तीन-तीन विकेट झटके जबकि जसप्रीत बुमराह और अक्षर पटेल ने दो-दो विकेट हासिल किए।

जवाब में भारतीय टीम की ओर से युवा सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने पहले दिन का खेल खत्म होने तक 70 गेंद में 9 चौके और तीन छक्कों की मदद से 76* रनों की तूफानी पारी खेली है। कप्तान रोहित शर्मा एक बार फिर से बड़ा स्कोर बनाने में नाकाम रहे और 24 रन पर आउट हो गए। शुभमन गिल ने भी अभी तक 14* रन बना लिए हैं।

https://twitter.com/Alitweets1998/status/1750482376289882174

https://twitter.com/100rabhsingh781/status/1750482276499251204

https://twitter.com/Crick_logist/status/1750482965682069705

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?