जाने सरफराज खान के छोटे भाई मुशीर खान के बारे में सब कुछ जिन्होंने U19 वर्ल्ड कप 2024 में भारतीय टीम की ओर से जड़ा बेहतरीन शतक - क्रिकट्रैकर हिंदी

जाने सरफराज खान के छोटे भाई मुशीर खान के बारे में सब कुछ जिन्होंने U19 वर्ल्ड कप 2024 में भारतीय टीम की ओर से जड़ा बेहतरीन शतक

ICC U19 वर्ल्ड कप 2024 में भारतीय टीम ने आयरलैंड को 25 जनवरी को खेले गए मुकाबले में 201 रनों से मात दी।

Musheer Khan (Pic Source-Twitter)
Musheer Khan (Pic Source-Twitter)

ICC U19 वर्ल्ड कप 2024 में भारतीय टीम ने आयरलैंड को 25 जनवरी को खेले गए मुकाबले में 201 रनों से मात दी। इस मैच में भारतीय टीम की ओर से युवा खिलाड़ी मुशीर खान ने जबरदस्त बल्लेबाजी की और 106 गेंदों में 9 चौके और 4 छक्कों की मदद से 118 रनों की तूफानी पारी खेली और अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।

यह मुकाबला Bloemfontein के Mangaung Oval में खेला गया था। मुशीर खान की पारी की वजह से भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 7 विकेट खोकर 301 रन बनाए। बता दें, मुशीर खान प्रसिद्ध बल्लेबाज सरफराज खान के छोटे भाई हैं। सरफराज खान मुशीर खान से 7 साल बड़े हैं।

मुशीर खान बल्लेबाजी के साथ-साथ गेंदबाजी से भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। उन्होंने मुंबई के लिए अपना फर्स्ट क्लास डेब्यू पिछले साल रणजी ट्रॉफी संस्करण में किया था। मुशीर खान ने तीन मैच में 96 रन बनाए और दो महत्वपूर्ण विकेट अपने नाम किए। U19 Vinoo Mankad Trophy में मुशीर खान ने जबरदस्त प्रदर्शन किया था और 438 रन बनाए थे। यही नहीं युवा खिलाड़ी ने 22 विकेट भी झटके थे।

मुशीर खान ने ICC U19 वर्ल्ड कप 2024 में अभी तक काफी अच्छा प्रदर्शन किया है और कई लोग उनकी बल्लेबाजी की जमकर प्रशंसा कर रहे हैं। उन्होंने अभी तक दो अर्धशतक और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पांच विकेट हॉल भी लिया था। उनकी वजह से भारतीय टीम ने भी इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट में अभी तक जबरदस्त प्रदर्शन किया है।

भारत ने आयरलैंड को हराया

बता दें, ICC U19 वर्ल्ड कप 2024 में भारतीय टीम ने आयरलैंड के खिलाफ 50 ओवर में 7 विकेट खोकर 301 रन बनाए थे जिसके जवाब में आयरलैंड 100 रन पर ऑलआउट हो गया। भारत की ओर से मुशीर खान के अलावा कप्तान Uday Saharan ने 75 रनों की बहुमूल्य पारी खेली जबकि अर्शिन कुलकर्णी ने 32 रनों का योगदान दिया।

आयरलैंड की ओर से इस मैच में कोई भी खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाया और यही वजह है कि टीम इस मैच में 100 रन पर ऑलआउट हो गई। आने वाले मैच में भी मुशीर खान जबरदस्त प्रदर्शन करना चाहेंगे और भारतीय टीम की जीत में अहम भूमिका निभाना चाहेंगे।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?