टेस्ट मैच के दूसरे दिन बल्लेबाजों ने मचाया बवाल, टीम इंडिया के सामने इंग्लिश गेंदबाजों के हुए खराब हाल - क्रिकट्रैकर हिंदी

टेस्ट मैच के दूसरे दिन बल्लेबाजों ने मचाया बवाल, टीम इंडिया के सामने इंग्लिश गेंदबाजों के हुए खराब हाल

टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच दूसरे दिन का खेल हुआ खत्म।

Rahul, Root And Jadeja (Image Credit- BCCI)
Rahul, Root And Jadeja (Image Credit- BCCI)

आज हैदराबाद में टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन का खेल हुआ, इस दौरान ये दूसरा दिन भारतीय टीम के ही नाम रहा। जहां भारतीय टीम के बल्लेबाजों ने इंग्लिश टीम के गेंदबाजों की जमकर क्लास लगाई और अब रोहित की सेना इस मैच में धीरे-धीरे पकड़ बना चुकी है।

यशस्वी के बाद केएल ने किया कमाल

कल तक यशस्वी जायसवाल तेजी से बल्लबेबाजी कर रहे थे, लेकिन आज वो 80 रन बनाकर आउट हो गए। उसके बाद ये जिम्मेदारी के केएल राहुल ने संभाली और उन्होंने तेजी से बल्लेबाजी करते हुए 86 रन ठोक दिए, इस बीच छक्का मारने के प्रयास वो आउट हो गए और अपना शतक नहीं पूरा कर पाए।

टीम इंडिया के बल्लेबाजों ने निकाल दिया इंग्लिश गेंदबाजों का पसीना

*टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच दूसरे दिन का खेल हुआ खत्म।
*दूसरे दिन भारतीय टीम ने 7 विकेट खोकर बनाए कुल 421  रन।
*जडेजा   81 रन बनाकर लौटे नाबाद, तो अक्षर भी 35 रन पर हैं नॉट आउट ।
*जिसके बाद भारतीय टीम ने पहले टेस्ट मैच में बना ली है 175 रनों की बढ़त।

दूसरे दिन सर जडेजा के इस जश्न ने बटोरी काफी सुर्खियां

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Team India (@indiancricketteam)

टीम इंडिया की तरफ से केएल और जडेजा रहे हीरो

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Team India (@indiancricketteam)

गिल का प्रदर्शन उन्हें टीम से बाहर कर सकता है

लाल गेंद के खिलाफ युवा बल्लेबाज शुभमन गिल लगातार फ्लॉप हो रहे हैं, जहां आज भी वो इंग्लिश टीम के खिलाफ कुछ नहीं कर पाए। जहां मैच के दूसरे दिन गिल 66 गेंदों का सामना करते हुए 23 रनों पर आउट हो गए, ऐसे में अब गिल पर दबाव बढ़ता ही जा रहा है और उनका प्रदर्शन ऐसा रहा तो उनको उनकी टेस्ट टीम से छुट्टी हो सकती है विराट कोहली की वापसी के बाद। तो गिल के अलावा अय्यर का बल्ला भी शांत रहा है और वो भी 35 के स्कोर पर पवेलियन लौट गए आज। फिलहाल बाकी के 3 टेस्ट मैचों के लिए टीम इंडिया का ऐलान नहीं हुआ है, ऐसे में पुजारा और मयंक भी वापसी के लिए टीम के दरवाजे पर खड़े हैं और हाल ही में दोनों का रणजी क्रिकेट में धमाकेदार प्रदर्शन रहा है।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?