IND vs ENG: शुभमन गिल टॉप क्लास क्रिकेटर है और वो बहुत जल्द बेहतरीन वापसी करेंगे: केएल राहुल - क्रिकट्रैकर हिंदी

IND vs ENG: शुभमन गिल टॉप क्लास क्रिकेटर है और वो बहुत जल्द बेहतरीन वापसी करेंगे: केएल राहुल

दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक भारतीय टीम ने अपनी पहली पारी में 7 विकेट खोकर 421 रन बना लिए हैं।

Shubman Gill (Photo Source: Getty Images)
Shubman Gill (Photo Source: Getty Images)

भारतीय टीम के युवा खिलाड़ी शुभमन गिल पिछले कुछ समय से टेस्ट क्रिकेट में काफी खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं। वो पिछले कुछ टेस्ट में बड़ा स्कोर बनाने में नाकाम रहे हैं। बता दें, शुभमन गिल टेस्ट क्रिकेट में नंबर तीन पर अच्छी बल्लेबाजी करने में नाकाम रहे हैं।

इस समय भारतीय टीम इंग्लैंड के खिलाफ पहला टेस्ट मुकाबला हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेल रही है। इस मैच की पहली पारी में भी युवा बल्लेबाज अच्छी बल्लेबाजी करने में नाकाम रहे और 66 गेंदों में दो चौकों की मदद से सिर्फ 23 रन ही बना पाए। तमाम लोग शुभमन गिल की जमकर आलोचना कर रहे हैं लेकिन टीम के साथी केएल राहुल ने उनका साथ दिया है।

दूसरे दिन का खेल खत्म होने के बाद जिओ सिनेमा पर केविन पीटरसन से बात करते हुए केएल राहुल ने कहा कि, ‘शुभमन गिल टॉप क्लास क्रिकेटर है। वो स्पिन गेंदबाजी काफी अच्छी तरह से खेलते हैं। हमने यह चीज लिमिटेड ओवर्स क्रिकेट में भी देखा है। सब समय का खेल है और इस समय वो सीख रहे हैं।’

हर बल्लेबाज के साथ ऐसा जरूर होता है: केएल राहुल

केएल राहुल ने आगे कहा कि, ‘मुझे पूरा भरोसा है कि वो ऐसे शॉट्स नहीं खेलते है। लेकिन हर बल्लेबाज के साथ ऐसा जरूर होता है। मुझे पूरा भरोसा है कि अगली बार वो बड़ा स्कोर जरूर बनाएंगे।’

दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक भारतीय टीम ने अपनी पहली पारी में 7 विकेट खोकर 421 रन बना लिए हैं। बता दें, इंग्लैंड ने अपनी पहली पारी में सभी विकेट खोकर 246 रन बनाए थे। इस समय भारतीय टीम काफी मजबूत स्थिति में है और खेल के तीसरे दिन भी वो जबरदस्त प्रदर्शन करना चाहेंगे। भले ही शुभमन गिल ने पहली पारी में बड़ा स्कोर ना बनाया हो लेकिन दूसरी पारी में युवा बल्लेबाज भारतीय टीम के लिए बड़ा स्कोर जरूर बनना चाहेंगे। इंग्लैंड भी इस मैच में लगातार विकेट लेकर वापसी जरूर करना चाहेगा।

 

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?