BPL 2024: इरफान सुक्कुर को बाबर आजम को स्लेज करना पड़ा महंगा; गुस्से में बौखलाए पाक स्टार ने लाइव मैच में कर दी चढ़ाई - क्रिकट्रैकर हिंदी

BPL 2024: इरफान सुक्कुर को बाबर आजम को स्लेज करना पड़ा महंगा; गुस्से में बौखलाए पाक स्टार ने लाइव मैच में कर दी चढ़ाई

बाबर आजम (205) टी-20 क्रिकेट में 10,000 रन के आंकड़े के काफी करीब हैं।

Babar Azam. (Image Source: X)
Babar Azam. (Image Source: X)

रंगपुर राइडर्स और डुरडेंटो ढाका के बीच 27 जनवरी को जारी बांग्लादेश प्रीमियर लीग (BPL) 2024 में एक रोमांचक मुकाबला खेला गया, जहां पाकिस्तान के पूर्व कप्तान बाबर आजम (Babar Azam) लाइव मैच के दौरान मैदान पर अपना आपा खो बैठे।

दरअसल, जारी बांग्लादेश प्रीमियर लीग (BPL) 2024 में रंगपुर राइडर्स का प्रतिनिधित्व कर रहे बाबर आजम (Babar Azam) की ढाका के विकेटकीपर-बल्लेबाज इरफान सुक्कुर से तीखी बहस हो गई। इरफान सुक्कुर मैदान पर बाबर को स्लेज करने की कोशिश कर रहे थे। यह घटना पहली पारी के 13वें ओवर के दौरान घटी।

सुक्कुर ने Babar Azam को स्लेज किया,

हुआ यूं कि डुरडेंटो ढाका के गेंदबाज अराफात सनी ने 13वें ओवर की तीसरी गेंद पर रंगपुर राइडर्स के बल्लेबाज नुरुल हसन को 24 गेंदों में 26 रन पर आउट कर दिया। जिसके बाद ब्रेक के दौरान, ढाका के विकेटकीपर इरफान सुक्कुर ने बाबर आजम को स्लेज किया, और फिर पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज उस पर क्रोधित हो गए और उससे लड़ने लगे।

आपको बता दें, बाबर आजम (Babar Azam) हमेशा अपने शांत स्वभाव के लिए जाने जाते हैं, और उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कभी भी मैदान पर लड़ाई नहीं की है, लेकिन इस बार वह खुद पर काबू नहीं रख पाए और मैदान पर इरफान सुक्कुर से भीड़ पड़े। सुक्कुर ने कथित तौर पर बाबर को ‘यह टी-20 क्रिकेट है, टेस्ट क्रिकेट नहीं’ बोलकर स्लेज किया, जिससे पूर्व पाकिस्तानी कप्तानी भड़क गए।

जिसके परिणामस्वरूप बाबर इरफान पर चढ़ाई करते हुए बार-बार यह कहते हुए कहा, “मैं आपसे बात नहीं कर रहा हूं”। इस दौरान बाबर ने अपने बैटिंग पार्टनर मोहम्मद नबी से इस बारे में बात की, और फिर ऑन-फिल्ड अंपायरों को शांति बहाल करने के लिए हस्तक्षेप करना पड़ा। अब इस घटना का वीडियो पूरे सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

यहां देखिए वो वीडियो –

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?