सर्जरी के बाद अपने परिवार के पास पहुंचे सूर्यकुमार यादव, तस्वीर शेयर कर रोने लगे - क्रिकट्रैकर हिंदी

सर्जरी के बाद अपने परिवार के पास पहुंचे सूर्यकुमार यादव, तस्वीर शेयर कर रोने लगे

लंबे समय बाद सूर्यकुमार यादव ने फैन्स के साथ शेयर की है इंस्टा स्टोरी।

(Image Credit- Instagram)
(Image Credit- Instagram)

इस समय टीम इंडिया के कई प्रमुख खिलाड़ी चोट के कारण क्रिकेट से दूर हैं, जिसमें से एक नाम बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव का भी है। जो अफ्रीका के खिलाफ हुई टी20 सीरीज के बाद से, मैदान पर नजर नहीं आए हैं। वहीं अब उन्होंने फैन्स के साथ में एक खास इंस्टाग्राम स्टोरी शेयर की है जो आपको भी काफी पसंद आएगी।

हाल ही में सूर्यकुमार यादव की हुई है सर्जरी

जी हां, टीम इंडिया के बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव की हाल ही में सर्जरी हुई है, वो स्पोर्ट्स हर्निया से जूझ रहे थे और उसकी उन्होंने सर्जरी कराई है। वहीं SKY की ये सर्जरी जर्मनी में हुई थी और वो अपनी वाइफ के साथ गए थे, दूसरी ओर अब इस खिलाड़ी की मैदान पर वापसी IPL 2024 के जरिए होगी।

सूर्यकुमार यादव के लिए उनका परिवार ही उनकी दुनिया है

*लंबे समय बाद सूर्यकुमार यादव ने फैन्स के साथ शेयर की है इंस्टा स्टोरी।
*इस इंस्टा स्टोरी की तस्वीर में वो अपने परिवार के साथ में आ रहे हैं नजर।
*तस्वीर में मौजूद है SKY के साथ उनके माता पिता और बहन के साथ वाइफ भी।
*ऐसी तस्वीरें ये बल्लेबाजी काफी कम ही शेयर करता है सोशल मीडिया पर।

एक नजर सूर्यकुमार यादव की इंस्टा स्टोरी पर

(Image Credit- Instagram)
(Image Credit- Instagram)

बल्लेबाज ने सर्जरी से जुड़ा ये पोस्ट किया था शेयर

हाल ही में मिला था खास अवॉर्ड

टीम इंडिया से खेलते हुए सूर्यकुमार यादव टी20 क्रिकेट में ज्यादा सफल हुए हैं, जिसे लेकर हाल ही में उन्हें एक बड़ा अवॉर्ड मिला था। जहां हाल ही में उन्हें ICC ने टी20 क्रिकेटर ऑफ द ईयर चुना था, SKY को लगातार दूसरी बार ये अवॉर्ड मिला है। इस समय बल्लेबाज के नाम कुल 4 टी20 इंटरनेशनल शतक है, ये शतक उन्होंने, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, लंका और अफ्रीका टीम के खिलाफ लगाए हैं। लेकिन वनडे क्रिकेट में SKY को लेकर कहानी काफी अलग है, जहां 50 ओवर के प्रारूप में SKY को लगातार मौके मिले थे लेकिन वो उन मौकों को नहीं भुना पाए और वनडे क्रिकेट में फेल ही रहे हैं अभी तक।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?