सूर्यकुमार यादव ने लगातार दूसरी बार आईसीसी पुरुष टी20 क्रिकेटर ऑफ द ईयर का अवॉर्ड किया अपने नाम, तमाम फैंस ने सोशल मीडिया पर दी अपनी प्रतिक्रिया - क्रिकट्रैकर हिंदी

सूर्यकुमार यादव ने लगातार दूसरी बार आईसीसी पुरुष टी20 क्रिकेटर ऑफ द ईयर का अवॉर्ड किया अपने नाम, तमाम फैंस ने सोशल मीडिया पर दी अपनी प्रतिक्रिया

पिछले साल सूर्यकुमार यादव ने 17 पारियों में 48.86 के औसत और 155.95 के स्ट्राइक रेट से 733 रन बनाए थे जिसमें दो शतक और पांच अर्धशतक शामिल है।

Suryakumar Yadav (Pic Source-Twitter)
Suryakumar Yadav (Pic Source-Twitter)

आज यानी 24 जनवरी को भारतीय टीम के विस्फोटक बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव को आईसीसी पुरुष टी20 क्रिकेटर ऑफ द ईयर 2023 अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। उन्होंने सिकंदर रजा, मार्क चैपमैन और युगांडा के अल्पेश रमजानी को मात दी और यह पुरस्कार अपने नाम किया।

बता दें, पिछले साल सूर्यकुमार यादव ने 17 पारियों में 48.86 के औसत और 155.95 के स्ट्राइक रेट से 733 रन बनाए थे जिसमें दो शतक और पांच अर्धशतक शामिल है। 2023 में सूर्यकुमार यादव ने अपना चौथा अंतरराष्ट्रीय टी20 शतक जड़ा। उनका प्रदर्शन इस प्रारूप में हमेशा ही काफी अच्छा रहा है और कई लोगों ने उनकी बल्लेबाजी की जमकर प्रशंसा की है।

सूर्यकुमार यादव ने सिर्फ बल्लेबाजी से ही नहीं बल्कि कप्तानी से भी भारतीय टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। बता दें, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत ने अपने घर में पांच मैच की टी20 सीरीज को 4-1 से अपने नाम किया जिसमें सूर्यकुमार यादव ने ही मेजबान की कप्तानी की थी।

तमाम लोगों ने सूर्यकुमार यादव को लेकर अपनी-अपनी प्रतिक्रिया सोशल मीडिया पर दी। तमाम भारतीय फैंस इस बात से काफी खुशी की सूर्यकुमार यादव को आईसीसी पुरुष टी20 क्रिकेटर ऑफ़ द ईयर 2023 का पुरस्कार मिला।

https://twitter.com/littlekaka28/status/1750084431560544609

इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में मुंबई इंडियंस की ओर से खेलते हुए नजर आएंगे सूर्यकुमार यादव

इस साल टी20 वर्ल्ड कप 2024 भी खेला जाना है और सूर्यकुमार यादव का इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट में प्रदर्शन करना बेहद जरूरी है। यही नहीं इससे पहले इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में भी सूर्यकुमार यादव मुंबई इंडियंस की ओर से खेलते हुए नजर आएंगे जिनकी कप्तानी हार्दिक पांड्या करेंगे। टीम में और भी ऐसे कई खिलाड़ी हैं जो आगामी संस्करण में अपनी छाप छोड़ना चाहेंगे।

फिलहाल सूर्यकुमार यादव अपनी चोट से ठीक हो चुके है और उन्हें जल्द ही भारतीय टीम में फिर से खेलते हुए देखा जा सकता है। उनके भारतीय टीम में आने से एक बार फिर से टीम का मध्यक्रम पूरी तरह से मजबूत हो जाएगा।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?