शुभमन गिल के सोशल मीडिया पोस्ट पर आ रहे हैं ऐसे कमेंट्स, जिन्हें पढ़ हक्के-बक्के रह जाएंगे आप - क्रिकट्रैकर हिंदी

शुभमन गिल के सोशल मीडिया पोस्ट पर आ रहे हैं ऐसे कमेंट्स, जिन्हें पढ़ हक्के-बक्के रह जाएंगे आप

हाल ही में शुभमन गिल को BCCI की तरफ से मिला था एक अवॉर्ड।

Shubman Gill (Image Credit- Instagram)
Shubman Gill (Image Credit- Instagram)

जैसे-जैसे शुभमन गिल को टेस्ट मुकाबले खेलने के मौके मिल रहे हैं, वैसे-वैसे वो फ्लॉप प्रदर्शन करते ही जा रहे हैं। जब भी किसी खिलाड़ी को लगातार टेस्ट मैच खेलने को मिलता है तो उसके प्रदर्शन का ग्राफ ऊपर जाता है, लेकिन गिल के साथ उलटा है और वो हर मैच में टीम को निराश करने की पूरी कोशिश करते हैं जिसमें वो फिर से सफल भी हुए हैं।

इंग्लैंड के खिलाफ फिर से फेल हुए शुभमन गिल

जी हां, शुभमन गिल को लेकर इतनी बातें इंग्लैंड के खिलाफ खत्म हुए पहले टेस्ट मैच के बाद हो रही है, जिसका कारण है इस टेस्ट मैच में उनका प्रदर्शन। जहां इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच की पहली पारी में 23 रन ही बना पाए थे, लेकिन दूसरी पारी में तो उन्होंने गजब कर दिया। गिल दूसरी पारी के दौरान अपना खाता तक नहीं खोल पाए, जब टीम को सबसे ज्यादा उनकी जरूर थी उसी समय वो शून्य पर पवेलियन लौट गए। लेकिन उसके बाद भी पीटरसन उनका साथ दे रहे हैं और उन्हें ज्यादा मौके देने के हक में हैं।

शुभमन गिल के फैन हो तो, उनके इंस्टा पोस्ट के कमेंट्स मत पढ़ना

*हाल ही में शुभमन गिल को BCCI की तरफ से मिला था एक अवॉर्ड।
*बल्लेबाज ने उस अवॉर्ड के साथ कुछ तस्वीरें की थी इंस्टाग्राम पर पोस्ट।
*गिल इंग्लैंड के खिलाफ हुए फेल, फैन्स ने इस पोस्ट को बनाया निशाना।
*अब इस पोस्ट पर फैन्स गिल को दे रहे हैं गंदी-गंदी गालियां।

इस पोस्ट पर शुभमन गिल को पड़ रही हैं गालियां

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Ꮪhubman Gill (@shubmangill)

अय्यर भी खुद खत्म करने में लगे हैं अपना टेस्ट करियर

गिल के अलावा श्रेयस अय्यर भी टेस्ट क्रिकेट में लगातार फ्लॉप हो रहे हैं, जहां इग्लैंड के खिलाफ हुए पहले टेस्ट मैच में अय्यर भी कुछ खास कमाल नहीं कर पाए और मध्यक्रम की जिम्मेदारी निभाने में विफल रहे। ऐसे में अब दोनों बल्लेबाजों में से किसी एक का टीम से पत्ता कट सकता है।

इन दोनों का ही प्रदर्शन देख लो अब

 

View this post on Instagram

 

A post shared by CricTracker Hindi (@crictrackerhindi)

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?