टीम इंडिया में चयन होते ही, अपने पिता को लेकर इमोशनल हुए Sarfaraz Khan - क्रिकट्रैकर हिंदी

टीम इंडिया में चयन होते ही, अपने पिता को लेकर इमोशनल हुए Sarfaraz Khan

Sarfaraz Khan अपनी सफलता का श्रेय हमेशा अपने पिता को देते हैं।

Sarfaraz Khan With His Father And Brother (Image Credit- Instagram)
Sarfaraz Khan With His Father And Brother (Image Credit- Instagram)

कहते हैं की मेहनत करने वालों की कभी हार नहीं होती, ऐसा ही कुछ Sarfaraz Khan के साथ हुआ। जहां घरेलू क्रिकेट में ये खिलाड़ी लगातार बड़े-बड़े रिकॉर्ड बना रहा था, लेकिन फिर भी टीम इंडिया में जगह नहीं बना पा रहा था। वहीं अब कुछ खिलाड़ियों की चोट सरफराज के लिए वरदान साबित हुई और अब ये खिलाड़ी टीम इंडिया में एंट्री करने के साथ ही इमोशनल हो गया है।

कैसे हुई Sarfaraz Khan की टीम इंडिया में एंट्री?

इस समय टीम इंडिया इंग्लैंड के खिलाफ 5 टेस्ट मैचों की सीरीज खेल रही है, वहीं टीम पहला टेस्ट मैच हार चुकी है। ऐसे में 2 फरवरी से दूसरा टेस्ट मैच खेला जाएगा, इस टेस्ट मैच से पहले टीम को बड़ा झटका लगा है। जहां जडेजा और केएल राहुल चोट के कारण दूसरा टेस्ट मैच नहीं खेल पाएंगे, इसी के चलते Sarfaraz Khan की टीम इंडिया में एंट्री हुई है। इसी के साथ ही सौरभ कुमार और वॉशिंगटन सुंदर को भी जगह दी गई है, अब देखना होगा किसे अंतिम 11 में मौका मिलता है। वैसे पहले टेस्ट मैच में टीम इंडिया की बल्लेबाजी ने ही सबसे ज्यादा निराश किया था, हैदराबाद के मैदान में रोहित शर्मा, श्रेयस अय्यर और गिल से जैसे बल्लेबाज दोनों ही पारियों में फ्लॉप रहे थे और फैन्स ने विराट कोहली को काफी मिस भी किया था।

Sarfaraz Khan के लिए उनके पिता ही सब कुछ हैं

*Sarfaraz Khan अपनी सफलता का श्रेय हमेशा अपने पिता को देते हैं।
*वहीं अब टीम इंडिया में चयन के बाद उन्होंने लगाई एक इंस्टा स्टोरी।
*जहां इस तस्वीर में अपने पिता के साथ नजर आ रहे हैं सरफराज।
*साथ ही उन्होंने तस्वीर के साथ में लगाया है दिल वाला इमोजी।

ये तस्वीर लगाई है इंस्टा स्टोरी पर Sarfaraz Khan ने अब

SKY ने भी बल्लेबाज के लिए खास इंस्टा स्टोरी लगाई थी

 

View this post on Instagram

 

A post shared by CricTracker Hindi (@crictrackerhindi)

दूसरे टेस्ट मैच के लिए टीम इंडिया कुछ इस प्रकार है

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, यशस्वी जयसवाल, श्रेयस अय्यर, केएस भरत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल, रविचंद्रन अश्विन, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, मुकेश कुमार, जसप्रीत बुमराह, अवेश खान, रजत पाटीदार, सरफराज खान, वाशिंगटन सुंदर, सौरभ कुमार।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?