एक शानदार क्रिकेटर होने के साथ-साथ, शिखर धवन एक जिम्मेदार बेटे भी हैं - क्रिकट्रैकर हिंदी

एक शानदार क्रिकेटर होने के साथ-साथ, शिखर धवन एक जिम्मेदार बेटे भी हैं

शिखर धवन ने सोशल मीडिया पर एक नई तस्वीर की पोस्ट।

Shikhar Dhawan (Image Credit- Instagram)
Shikhar Dhawan (Image Credit- Instagram)

एक समय था जब टीम इंडिया के लिए शिखर धवन रिकॉर्ड तोड़ पारियां खेलते हैं, लेकिन अब धवन का वक्त जा चुका है। इस बल्लेबाज ने करीब डेढ़ साल पहले अपना आखिरी इंटरनेशनल मैच खेला था, उसके बाद उनकी टीम इंडिया में वापसी नहीं हुई। इस बीच गब्बर ने कुछ ऐसा पोस्ट कर दिया है, जो आपका पक्का से दिल जीत लेगा और इस बार का पोस्ट खिलाड़ी के माता-पिता से जुड़ा है।

बेटे जोरावर को काफी मिस करते हैं शिखर धवन

जी हां, हाल ही में शिखर धवन का एक पोडकास्ट सामने आया है, जिसमें उन्होंने अपने बेटे को लेकर खुलकर बात की है। गब्बर ने कहा की मैं अपने बेटे से 5 महीने से टच में नहीं हूं और उसे लेकर मैं काफी ज्यादा इमोशनल हूं। आगे बोलते हुए शिखर ने कहा कि, मैं अपने बेटे को सिर्फ प्यार भेजता हूं और भगवान ने चाहा तो जल्द ही मैं मिल लूंगा उससे।

शिखर धवन ने क्या कमाल का पोस्ट किया है माता-पिता के लिए

*शिखर धवन ने सोशल मीडिया पर एक नई तस्वीर की पोस्ट।
*इस तस्वीर में धवन अपने माता-पिता के साथ खाना खा रहे हैं।
*कैप्शन में लिखा- बचपन से बड़ों की सेवा करना आदत है।
*साथ ही फैन्स को भी गब्बर का ये पोस्ट काफी पसंद आ रहा है।

आपको काफी पसंद आएगा शिखर धवन का ये वाला पोस्ट

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Shikhar Dhawan (@shikhardofficial)

कुछ दिनों पहले गोवा में था टीम इंडिया का ये खिलाड़ी

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Shikhar Dhawan (@shikhardofficial)

वनडे वर्ल्ड कप 2023 को लेकर क्या बोले धवन?

वहीं साल 2023 में हुए वनडे वर्ल्ड कप को लेकर भी शिखर धवन ने इस पोडकास्ट में बात की, धवन ने कहा की मेरा प्रदर्शन अच्छा था और फिर भी मुझे नहीं चुना गया। आगे धवन ने कहा कि मेरा चयन नहीं हुआ, तो उसे लेकर मैं दुखी नहीं हुआ और जो हुआ अच्छा हुआ। वैसे साल 2019 के वर्ल्ड कप में धवन का प्रदर्शन दमदार रहा था और ICC के इवेंट में वो कई साल तक टीम इंडिया के लिए शानदार प्रदर्शन करते हुए आए थे।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?