IND vs ENG: हम लोग स्पिनर्स के खिलाफ खेलने से बिल्कुल भी नहीं डरने वाले हैं: ब्रैंडन मैकुलम - क्रिकट्रैकर हिंदी

IND vs ENG: हम लोग स्पिनर्स के खिलाफ खेलने से बिल्कुल भी नहीं डरने वाले हैं: ब्रैंडन मैकुलम

इन दोनों टीमों के बीच दूसरा टेस्ट मुकाबला 2 फरवरी से विशाखापट्टनम में शुरू हो रहा है।

Brendon McCullum (Image Source: Twitter)
Brendon McCullum (Image Source: Twitter)

हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेले गए पहले टेस्ट मुकाबले में इंग्लैंड ने भारत को 28 रनों से हराया। उन्होंने 5 मैच की टेस्ट सीरीज की शुरुआत काफी धमाकेदार तरीके से की और टीम इस समय इस टेस्ट सीरीज में 1-0 से आगे है।

पहले टेस्ट की बात की जाए तो इंग्लैंड ने अपनी प्लेइंग XI में तीन स्पिनर्स और एक तेज गेंदबाज को शामिल किया था। वहीं भारतीय टीम भी तीन स्पिनर्स के साथ मैच खेलने उतरी थी। अब इन दोनों टीमों के बीच दूसरा टेस्ट मुकाबला 2 फरवरी से विशाखापट्टनम में शुरू हो रहा है।

भारत के खिलाफ बचे हुए टेस्ट मुकाबलों में इंग्लैंड की योजना को लेकर मुख्य कोच ब्रैंडन मैकुलम ने बड़ा खुलासा किया है।ब्रैंडन मैकुलम के मुताबिक भारतीय टीम के स्पिनर्स के खिलाफ खेलने में उन्हें बिल्कुल भी डर नहीं लगेगा।

ब्रैंडन मैकुलम ने SEN Radio को बताया कि, ‘शोएब बशीर हमारे साथ अबू धाबी कैंप में थे और उन्होंने काफी अच्छा प्रदर्शन किया था। वो हमारे ग्रुप में फिट बैठते हैं। Tom Hartley की तरह शोएब बशीर के पास भी फर्स्ट क्लास क्रिकेट का अनुभव कम है लेकिन हमें पूरा भरोसा है कि उनकी कला की वजह से हम मैच को अपने नाम कर सकते हैं।’

यह है कप्तानी का असली साइन: ब्रैंडन मैकुलम

ब्रैंडन मैकुलम ने आगे कहा कि, ‘ जैसे पहले टेस्ट में विकेट में स्पिन देखने को मिला था अगर ऐसा ही आगे भी होता है तो हम स्पिनर्स के खिलाफ बिल्कुल नहीं डरने वाले हैं क्योंकि हमारे पास जो बैलेंस है वो सच में कमाल का है।

पहले टेस्ट में बेन स्टोक्स ने पहली पारी में जिस तरीके से Tom Hartley को गेंदबाजी दी थी उसको देखकर मैं बहुत ही खुश था। Tom Hartley ने भी भारतीय बल्लेबाजों के ऊपर काफी दबाव डाला था और यही कप्तानी का असली साइन है। मुझे पूरा भरोसा है कि यह टेस्ट सीरीज हम लोग अपने नाम जरूर करेंगे।’


close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?