IND vs ENG, 2nd Test: दूसरे टेस्ट से पहले विशाखापट्टनम की पिच की तस्वीर वायरल, BCCI ने खेला बड़ा खेल...! - क्रिकट्रैकर हिंदी

IND vs ENG, 2nd Test: दूसरे टेस्ट से पहले विशाखापट्टनम की पिच की तस्वीर वायरल, BCCI ने खेला बड़ा खेल…!

भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा टेस्ट मैच 2 फरवरी से 6 फरवरी तक विशाखापट्टनम में खेला जाएगा।

ACA-VDCA Cricket Stadium, Visakhapatnam Pitch (Photo Source: X/Twitter)
ACA-VDCA Cricket Stadium, Visakhapatnam Pitch (Photo Source: X/Twitter)

IND vs ENG, 2nd Test: भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला 2 फरवरी से विशाखापट्टनम में खेला जाएगा। सीरीज के पहले मैच में टीम इंडिया का पलड़ा ज्यादा भारी नजर आ रहा था, लेकिन फिर इंग्लैंड ने दूसरी पारी में शानदार गेंदबाजी से गेम पलट दिया। 231 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम इंडिया 202 रनों पर ऑलआउट हो गई और इंग्लैंड ने 28 रनों से जीत दर्ज की थी। दूसरे टेस्ट मैच में टीम इंडिया शानदार खेल दिखाना चाहेगी।

विशाखापट्टनम में खेले गए आखिरी टेस्ट मुकाबले में भारत ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ 203 रनों से जीत दर्ज की थी। इसी बीच दूसरे टेस्ट मैच से पहले विशाखापट्टनम  की पिच की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है।

विशाखापट्टनम पिच की तस्वीर हुई वायरल

ACA-VDCA क्रिकेट स्टेडियम, विशाखापट्टनम के पिच की वायरल हुई तस्वीर में घास कम नजर आ रहा है, ठीक वैसा ही जैसा हर भारतीय पिच का हाल होता है। दूसरे टेस्ट मैच में जब भारत और इंग्लैंड आमने-सामने होंगे तो ठीक वहीं चीजें वापस से रिपिट होंगी जैसा हैदराबाद टेस्ट मैच में देखा गया था।

गेंदबाजों को अच्छा टर्न मिलेगा जिससे बल्लेबाजों को मुश्किलें होंगी। यह देखना दिलचस्प होगा कि समान पिच का ऐसा इस्तेमाल किया जाएगा, या फिर पिच को स्पिनरों के लिए अनुकूल बनाया जाएगा।

ACA-VDCA क्रिकेट स्टेडियमम, विशाखापट्टनम की पिच रिपोर्ट

विशाखापट्टनम स्टेडियम की पिच गेंदबाज और बल्लेबाज दोनों को ही समान रूप से सहयोग प्रदान करते हुए नजर आएगी। पहले दो दिनों में बल्लेबाजों को अच्छी मदद मिलेगी। वहीं बाकी बचे तीन दिन गेंदबाज कमाल दिखाएंगे। इस पिच पर पहली पारी का औसत स्कोर 478 रन है। कप्तान टॉस जीतकर यहां पहले बल्लेबाजी करने का फैसला चुन सकते हैं।

दूसरे टेस्ट मैच के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग 11

भारत (India):

यशस्वी जायसवाल, रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, रजत पाटिदार, श्रेयस अय्यर, केएस भरत (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव

इंग्लैंड (England):

जैक क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, जॉनी बेयरस्टो, बेन स्टोक्स (कप्तान), बेन फॉक्स (विकेटकीपर), रेहान अहमद, टॉम हार्टले, शोएब बशीर, जेम्स एंडरसन

close whatsapp