क्या बात! चुपचाप ही सही Sara Tendulkar ने शुभमन गिल के शतक का जश्न तो मना लिया - क्रिकट्रैकर हिंदी

क्या बात! चुपचाप ही सही Sara Tendulkar ने शुभमन गिल के शतक का जश्न तो मना लिया

शुभमन गिल और Sara Tendulkar कई बार साथ में किए गए हैं स्पॉट।

Shubman Gill And Sara Tendulkar (Image Credit- Instagram)
Shubman Gill And Sara Tendulkar (Image Credit- Instagram)

इंग्लैंड के खिलाफ हुआ दूसरा टेस्ट मैच, शुभमन गिल के लिए राहत लेकर आया। जहां गिल टेस्ट क्रिकेट में लगातार फेल हो रहे थे, लेकिन Vizag की पारी ने उनकी कहानी को बदल दिया। इस बीच गिल का नाम Sara Tendulkar से भी जुड़ा जाता है, ऐसे में बल्लेबाज के शतक के बाद सारा की इंस्टा स्टोरी वायरल हो रही है।

कितने रन बनाए थे शुभमन गिल ने?

टीम इंडिया ने इंग्लैंड के खिलाफ दूसरा टेस्ट मैच जीत लिया है, वहीं बल्लेबाजी में दूसरी पारी के दौरान शुभमन गिल का बल्ला चला। गिल ने अपनी पारी में 104 रन बनाए थे, वहीं उनके टेस्ट करियर का ये तीसरा शतक था। गिल के अलावा यशस्वी ने भी दोहरा शतक लगाया था और बुमराह ने पूरे मैच में 9 विकेट लिए थे, जिसके बाद उनको मैन ऑफ द मैच चुना गया है।

शुभमन गिल के शतक ने Sara Tendulkar को खुश कर दिया

*शुभमन गिल और Sara Tendulkar कई बार साथ में किए गए हैं स्पॉट।
*इस बीच गिल के शतक ने कर दिया सारा को काफी ज्यादा ही खुश।
*गिल के शतक के बाद सारा ने इंस्टा स्टोरी पर लगाई अपनी प्यारी सी तस्वीर।
*जहां इस तस्वीर पर लिखा हुआ था अंग्रेजी में- Perfect Weekend

Sara Tendulkar की इंस्टा स्टोरी पर लगाई गई तस्वीर

अपने शतक को लेकर क्या बोला ये बल्लेबाज?

लंबे समय तक टेस्ट क्रिकेट में फेल होने के बाद गिल के बल्ले से शतक निकला था, जिसके बाद ये बल्लेबाज खुद भी बहुत खुश था। वहीं टीम इंडिया के वीडियो में शुभमन ने अपनी पारी को लेकर बात की, गिल ने कहा कि जब आपके रन नहीं बन रहे होते हैं तो आपको लक चाहिए होता है। वहीं बल्लेबाज के पिता जी भी मैच देखने पहुंचे थे, जिसपर शुभमन ने कहा की पिता के आगे रन बनाना अच्छा लगता है और बताया कि पिता ने कहा था की जैसा खेलता आया है वैसे ही खेल।

शतक लगाने के बाद शुभमन गिल का ये वीडियो किया गया था पोस्ट

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Team India (@indiancricketteam)

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?