AUS-W vs SA-W: Marizanne Kapp ने एक बेहतरीन इनस्विंग गेंद पर बेथ मूनी को किया आउट, वायरल हुआ वीडियो - क्रिकट्रैकर हिंदी

AUS-W vs SA-W: Marizanne Kapp ने एक बेहतरीन इनस्विंग गेंद पर बेथ मूनी को किया आउट, वायरल हुआ वीडियो

मैच में शानदार प्रदर्शन के चलते मारिजान कैप को प्लेयर ऑफ द मैच के अवाॅर्ड से नवाजा गया। 

Australia Women vs South Africa Women, 2nd ODI (Image Credit- Twitter)
Australia Women vs South Africa Women, 2nd ODI (Image Credit- Twitter)

Australia Women vs South Africa Women: साउथ अफ्रीका महिला क्रिकेट टीम इस समय ऑल फाॅर्मेट सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया दौरे पर है। तो वहीं इस समय दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है। वर्षा प्रभावित दूसरे वनडे मैच में साउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को 80 रनों से हरा दिया है।

हालांकि, इस मैच में साउथ अफ्रीका की ऑलराउंडर खिलाड़ी मारिजान कैप (Marizanne Kapp) ने एक ऐसी गेंद फेंकी है, जिसकी वीडियो कुछ ही समय पर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। इस वीडियो में फैंस जबरदस्त रिएक्शन देते हुए नजर आ रहे हैं।

बता दें कि ऑस्ट्रेलियाई पारी के 5वें ओवर की चौथी गेंद को मारिजान ने इतने शानदार तरीके से फेंका कि इस इनस्विंग गेंद को ऑस्ट्रेलिया की दिग्गज बल्लेबाज बूथ मूनी भी नहीं समझ पाई और वह बोल्ड आउट हो गई।

देखें मारिजान कैप की गेंद पर किस तरह आउट हुए बेथ मूनी

साउथ अफ्रीका ने सीरीज में की 1-1 की बराबरी

तो वहीं आपको इस मैच का हाल बताएं तो सिडनी में हुए इस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने टाॅस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया और पहले बल्लेबाजी करते हुए साउथ अफ्रीका ने 45 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 229 रन बनाए। साउथ अफ्रीका के लिए मारिजान कैप ने 75 रनों की बेस्ट पारी खेली तो एन्नीके बाॅश ने 44 रनों का योगदान दिया।

दूसरी ओर, जब ऑस्ट्रेलिया साउथ अफ्रीका से मिले इस टारगेट का पीछा करने उतरी, तो वह 29.3 ओवर में मात्र 149 रनों पर ऑलआउट हो गई और मैच को 80 रनों से गंवा दिया। ऑस्ट्रेलिया की ओर से एश्ले गार्डनर ने 35 और किम गार्थ ने 42 रनों की पारी खेली। तो वहीं मैच में साउथ अफ्रीका की ओर से शानदार गेंदबाजी देखने को मिली।

मारिजान कैप को 3 और आयंडा हिलुबी, एलिज मारी मार्क्स व नाडिने डे क्लर्क को 2-2 विकेट मिले। इसके अलावा चोली ट्राॅयन ने 1 विकेट हासिल की। इस जीत के साथ तीन मैचों की वनडे सीरीज में साउथ अफ्रीका ने 1-1 की बराबरी कर ली है। सीरीज का तीसरा मैच भी इसी मैदान पर 10 फरवरी को खेला जाएगा।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?