AUS vs PAK: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पाकिस्तान ने की छोटी सी वापसी, शाहीन ने झटके 2 गेंदों पर दो विकेट
मिचेल मार्श और ग्लेन मैक्सवेल को शाहीन शाह अफरीदी ने शिकार बनाया।
अद्यतन - अक्टूबर 20, 2023 4:50 अपराह्न

ICC World Cup 2023: ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान (AUS vs PAK) के बीच जारी क्रिकेट वर्ल्ड कप का 18वां मैच आज 20 अक्टूबर शुक्रवार को बैंगलोर के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जा रहा है। मैच में टाॅस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनने वाली पाकिस्तान के लिए अभी तक कुछ भी ठीक नहीं रहा है।
ऑस्ट्रेलियाई ओपनर्स डेविड वाॅर्नर और मिचेल मार्श ने पाकिस्तानी गेंदबाजों की जमकर खबर लेते हुए मैदान के चारों ओर रन बनाए। बता दें कि दोनों ने पहले विकेट के लिए 259 रनों की साझेदारी कर कंगारू टीम को मजबूत शुरूआत दी।
हालांकि, इसके बाद मैच में पाकिस्तान टीम की एक हल्की व छोटी सी वापसी देखने को मिली है। बता दें कि पाक तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी ने 34वें ओवर में लगातार दो गेंदों पर दो विकेट निकाले हैं।
इस ओवर की पांचवीं गेंद पर शाहीन ने मिचेल मार्श (121) को उस्मा मीर के हाथों कैच आउट कराया, तो इसके बाद छठी गेंद पर ग्लेन मैक्सवेल (0) को गोल्डन डक पर पवेलियन का रास्ता दिखाया। बता दें कि इस लेंथ गेंद पर मैक्सवेल तेज शाॅट खेलना चाहते थे, लेकिन गेंद हवा में चली गई और मिड ऑफ पर खड़े बाबर आजम ने एक आसान कैच लपका।
Golden duck for Glenn Maxwell.
Shaheen Afridi gets 2 wickets in 2 balls – first Marsh and now Maxwell.
Pakistan Finally Achieved a Small comeback 😜🔥#AUSvsPAK— VINEETH𓃵👑 (@sololoveee) October 20, 2023
ऑस्ट्रेलिया बनाम पाकिस्तान, वर्ल्ड कप मैच- 18
दूसरी ओर, आपको इस मैच का हाल बताएं तो खबर लिखे जाने तक ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम ने 37 ओवर बाद 2 विकेट के नुकसान पर 274 रन बना लिए हैं। क्रीज पर इस समय डेविड वाॅर्नर 129* और स्टीव स्मिथ 7* रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। तो वहीं अभी तक पाकिस्तान के लिए दो विकेट तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी को मिले हैं।
ये भी पढ़ें- अक्टूबर 20- Evening न्यूज हेडलाइंस: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से