IPL 2023: तमाम CSK फैंस के चेहरे पर वापस आई मुस्कान, बेन स्टोक्स टीम के साथ जुड़े - क्रिकट्रैकर हिंदी

IPL 2023: तमाम CSK फैंस के चेहरे पर वापस आई मुस्कान, बेन स्टोक्स टीम के साथ जुड़े

आज यानी 24 मार्च को इंग्लैंड के अनुभवी ऑलराउंडर बेन स्टोक्स आगामी IPL सत्र के लिए चेन्नई सुपर किंग्स टीम से जुड़े।

Ben Stokes (Pic Source-Twitter)
Ben Stokes (Pic Source-Twitter)

आज यानी 24 मार्च को इंग्लैंड के अनुभवी ऑलराउंडर बेन स्टोक्स आगामी IPL सत्र के लिए चेन्नई सुपर किंग्स टीम से जुड़े। बता दें, यह शानदार टूर्नामेंट 31 मार्च से शुरू हो रहा है। IPL 2023 के खिलाड़ियों के ऑक्शन में चेन्नई सुपर किंग्स ने बेन स्टोक्स को 16.25 करोड़ रुपए में अपनी टीम में शामिल किया था।

चेन्नई सुपर किंग्स फ्रेंचाइजी ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट में इस वीडियो को साझा किया। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि बेन स्टोक्स चेन्नई फ्रेंचाइजी के साथ आगामी सत्र के लिए जुड़ गए हैं।

बेन स्टोक्स ने IPL में अभी तक 43 मुकाबलों में 134.50 के स्ट्राइक रेट से 920 रन जड़े हैं जिसमें 2 शतक और 2 अर्धशतक भी मौजूद हैं। उन्होंने इतने ही मुकाबलों में 34.79 के औसत और 8.56 की इकोनॉमी से 28 विकेट भी हासिल किए हैं। IPL 2022 में उन्होंने हिस्सा नहीं लिया था।

टी-20 क्रिकेट का बेन स्टोक्स के पास है काफी अनुभव

बता दें, बेन स्टोक्स के पास टी-20 क्रिकेट का काफी अनुभव है। उन्होंने द हंड्रेड और बिग बैश लीग में भी कई मुकाबले खेले हुए हैं। अभी तक बेन स्टोक्स ने 157 टी-20 मुकाबलों में 3008 जड़े हैं। इंग्लैंड के लिए बेन स्टोक्स ने कई यादगार पारियां खेली हैं।

आगामी IPL सत्र में चेन्नई फैंस यही दुआ कर रहे होंगे कि बेन स्टोक्स अच्छा प्रदर्शन करें और इस फ्रेंचाइजी को एक और ट्रॉफी जिताएं। IPL 2023 में चेन्नई सुपर किंग्स अपना पहला मुकाबला 31 मार्च को गत विजेता गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेलेगी। टीम की कप्तानी महेंद्र सिंह धोनी करेंगे। रिपोर्ट के मुताबिक यह महेंद्र सिंह धोनी का आखिरी IPL सत्र हो सकता है।

IPL 2023 के लिए ये रही चेन्नई सुपर किंग्स की पूरी टीम:

महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान), डेवोन कॉनवे, रुतुराज गायकवाड़, अजिंक्य रहाणे, अंबाती रायडू, बेन स्टोक्स, सुभ्रांशु सेनापति, मोइन अली, शिवम दूबे, राजवर्धन हैंगरगेकर, ड्वेन प्रिटोरियस, मिचेल सेंटनर, रवींद्र जडेजा, निशांत सिंधू, तुषार देशपांडे, मुकेश चौधरी, मतीशा पाथिराना, सिमरजीत सिंह, दीपक चाहर , प्रशांत सोलंकी, सिसांदा मगाला, महेश तीक्षणा, शेख रशीद, भगत वर्मा और अजय मंडल

close whatsapp