रवींद्र जडेजा की तारीफ में माइकल वॉन ने दिया बड़ा बयान

IND vs ENG: “रवींद्र जडेजा की मानसिकता एक शीर्ष क्रम के बल्लेबाज की तरह है”- पूर्व इंग्लिश दिग्गज क्रिकेटर का बयान

राजकोट टेस्ट की पहली पारी में 112 रन बनाकर आउट हुए रवींद्र जडेजा।

Ravindra Jadeja (Photo Source: X/Twitter)
Ravindra Jadeja (Photo Source: X/Twitter)

भारतीय टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ चल रही सीरीज के तीसरे टेस्ट में जोरदार शुरुआत की है। 15 फरवरी को राजकोट के सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में दोनों टीमें आमने-सामने हुई। टेस्ट मैच के पहले दिन भारत के दो बल्लेबाजों ने शतक लगाया। टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा और स्टार ऑलराउंडर रवीन्द्र जडेजा दोनों ने शतकीय पारी खेली।

टॉप आर्डर में रोहित शर्मा के अच्छे प्रदर्शन के बाद, रवींद्र जडेजा ने फैंस को अपने शानदार प्रदर्शन से खूब इंटरटेन किया। 225 गेंदों में 112 रन बनाकर जडेजा ने इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर माइकल वॉन का ध्यान खींचा। जडेजा की इस पारी को देखने के बाद वॉन ने जमकर तारीफ की।

माइकल वॉन ने जमकर की रवींद्र जडेजा की तारीफ

जडेजा की पारी के बारे में बात करते हुए वॉन ने कहा कि वो अपनी पारी के दौरान रोहित शर्मा और सरफराज से भी अधिक धैर्यवान थे। उन्होंने बल्लेबाजी करते समय अपनी मानसिकता की भी प्रशंसा की। क्रिकबज के हवाले से माइकल वॉन ने कहा कि, “जडेजा की मानसिकता एक शीर्ष क्रम के बल्लेबाज की तरह है, भले ही वह अपने करियर के अधिकांश समय नंबर 7 पर खेले हों।

वह कड़ी मेहनत करने के लिए तैयार हैं, वह एक गेंदबाज को आउट करने के लिए तैयार हैं, उन्होंने अधिक पारंपरिक शैली के टेस्ट मैच खेले हैं रोहित शर्मा और सरफराज खान की तुलना में। हम जिस तरह से टेस्ट मैच क्रिकेट खेलते थे, वह उसकी एक पुरानी याद थी। बस बल्लेबाजी, बल्लेबाजी और बल्लेबाजी, कोई मौका न दें।

इसके अलावा, वॉन ने इस बारे में बात की कि कैसे जडेजा की बल्लेबाजी में केवल एक ही कमजोरी है। गौरतलब है कि रोहित शर्मा और रवींद्र जड़ेजा के शतक पूरे करने और सरफराज खान के पहली पारी में 62 रन बनाने के बाद टीम इंडिया दूसरे दिन से पहले एक मजबूत स्थिति में है।

वॉन ने कहा कि, “रवींद्र जडेजा एक क्लास प्लेयर हैं। उनके खेल का केवल एक ही क्षेत्र है जहां आप उन्हें चुनौती दे सकते हैं: ऑफ स्टंप के बाहर एक यार्ड, फुल लेंथ जहां आप गेंद को उनसे दूर रख सकते हैं। जिमी और मार्क वुड ने दिन भर यही कोशिश की। उन्होंने कुछ खेला और कुछ मिस कर गए। भारतीय विकेटों पर जहां बहुत अधिक जिप नहीं है, मुझे लगता है कि वह निरंतरता के साथ अच्छा प्रदर्शन करने वाला खिलाड़ी है।”

close whatsapp